खेल » ‘उसके मुंह से बदबू आ रही है’, रोमांटिक सीन पर बास मार रहा था एक्ट्रेस का मुंह, भन्नाए एक्टर ने कर दी थी शिकायत

‘उसके मुंह से बदबू आ रही है’, रोमांटिक सीन पर बास मार रहा था एक्ट्रेस का मुंह, भन्नाए एक्टर ने कर दी थी शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

When Bobby Deol Complained Against Actress: बॉबी देओल के लिए अपने करियर की दूसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खौफनाक वाक्या हुआ, जिसको वो सालों बाद भी नहीं भूले हैं.

'उसके मुंह से बदबू आ रही है', रोमांटिक सीन पर बास मार रहा था एक्ट्रेस का मुंहमनीषा कोइराला और काजोल दोनों इस फिल्म में नजर आई थीं.
नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से अक्सर ऐसे किस्से निकलकर आते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं. ऐसा ही एक वाकया तब हुआ 1997 की एक हिट साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर की शूटिंग के दौरान फिल्म का लीड हीरो अपनी को-स्टार की शिकायत करने के लिए डायरेक्टर के पास पहुंच गया. फिल्म के रोमांटिक सीन के शूट से पहले एक्ट्रेस के करीब जाते ही हसीना के मुंह की बास से एक्टर का दिमाग ऐसा भन्नाया कि हीरो ने सेट पर सबके सामने कह दिया-‘उसके मुंह से बदबू आ रही है.’

किस्सा बॉलीवुड के हीरो से विलेन बनकर सुर्खियों में छाने वाले बॉबी देओल की है. 1990 के दशक के आखिर में उन्होंने ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी सदाबार फिल्में दी. उन्होंने प्रीति जिंटा से लेकर काजोल तक के साथ काम किया, लेकिन क्या आपको वो वाक्या मालूम हैं, जब एक हिट फिल्म के लिए उन्हें रोमांटिक सीन शूट करना था और एक्ट्रेस के साथ सीन शुरू होते ही उनका दिमाग बदबू से भन्ना गया था. इस चौंकाने वाले किस्सा का खुलासा उन्होंने खुद किया था.

बास से भन्ना गया था एक्टर का माथा

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों और किस नामी एक्ट्रेस के मुंह से भंयकर बदबू आ रही थी कि वो सहन नहीं कर सके. किस्सा 1997 में आई फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ा है. इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में बॉबी देओल के साथ काजोल और मनीषा कोइराला नजर आई थीं. ये इंड्स्ट्री की कोई नई-नवेली नहीं, बल्कि लीडिंग एक्ट्रेस थीं, जिनके बारे में बॉबी देओल ने डायरेक्टर से शिकायत की थी.

Bobby Deol, kajol, Manisha Koirala, bobby deol complained against Manisha Koirala Of Bad Breath, manisha koirala pyaaz, Manisha Koirala bad breath, gupt, gupt movie, gupt songs, pyaaz chana chaat, बॉबी देओल, काजोल , मनीषा कोइराला , बॉबी देओल ने जब की एक्ट्रेस के मुंह से प्याज की बदबू की शिकायत, एक्ट्रेस के मुंह से क्यों आ रही थी बदबू
ये फिल्म बॉबी देओल के करियर की दूसरी फिल्म थी.

क्यों एक्ट्रेस के मुंह से आ रही थी बदबू

बॉबी के मुताबिक, मनीषा कोइराला के साथ फिल्म ‘गुप्त’ में ‘बेचानियां’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को करीब जाना था और एक्ट्रेस की ठुड्डी पर काटना था. उन्हें शॉट के लिए अपना चेहरा मेरे चेहरे के करीब लाना था. लेकिन, ये उनके लिए मुश्किल हो रहा था क्योंकि मनीषा के मुंह से प्याज की तेज बदबू आ रही थी. दरअसल, मनीषा ने शूटिंग से ठीक पहले कच्चे प्याज के साथ चना चाट खाई थी. इसके कारण उनके लिए ये रोमांटिक सीन शूट करना काफी मुश्किल हो गया था. बॉबी ने कहा कि ये चमत्कार ही था कि मैंने उस सीन को करना मैनेज किया, क्योंकि तब मेरे दिमाग में रोमांस आखिरी चीज थी. लेकिन फिर इसके बारे में डायरेक्टर को भी सबकुछ बता दिया.

करियर की दूसरी फिल्म थी ‘गुप्त’

साल 1997 में बॉबी देओल ‘गुप्त’ में नजर आए. यह उनकी दूसरी फिल्म थी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 18.23 करोड़ रुपए रहा था.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘उसके मुंह से बदबू आ रही है’, रोमांटिक सीन पर बास मार रहा था एक्ट्रेस का मुंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी