Last Updated:
शोले के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी केमिस्ट्री और रियल लाइफ रोमांस पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और स्क्रीन पर भी उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन रही.

हेमा मालिनी ने बताई धर्मेंद्र संग केमिस्ट्री
शोले में बसंती और वीरू को प्यार हो जाता है. बिल्कुल इसी तरह ऑफ स्क्रीन भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को प्यार हो जाता है. दोनों ने शादी करके घर बसाया और सालों से साथ हैं. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में हेमा ने रियल लाइफ रोमांस vs रील केमिस्ट्री पर जवाब दिया. उन्होंने कहा:
वह मुझसे प्यार करते थे और मैं उनसे. हम दोनों का रिलेशनशिप बहुत ही खूबसूरत था क्योंकि हम दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. हम दोनों साथ में बहुत बातें शेयर भी किया करते थे. कभी प्रॉब्लम्स तो कभी खुशियां आपस में बांटते थे. किस्मत से ये दोस्ती प्यार में बदल गई. यही वजह है कि स्क्रीन पर भी हम दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन रही और लोगों ने इसे पसंद किया.
हेमा मालिनी ने आगे ये भी बताया कि ये बहुत ही नेचुरल दोस्ती और रिलेशनशिप था. जो भी सच्ची दोस्ती होती है वो प्यार में बदल सकती है. हम दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते थे और प्यार करते थे.
इससे पहले हेमा मालिनी ने शोले के मंदिर के सीन पर रिएक्ट किया था. हेमा मालिनी ने बताया था कि मंदिर वाला सीन पहला सीन था जिसे उन्होंने शूट किया था.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 13, 2025, 12:57 IST





