खेल » शोले के 50 साल: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग केमिस्ट्री पर की बात.

शोले के 50 साल: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग केमिस्ट्री पर की बात.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शोले के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी केमिस्ट्री और रियल लाइफ रोमांस पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और स्क्रीन पर भी उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन रही.

धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी की सच्ची-सी मोहब्बत, ‘शोले’ को बनाया अमर…
हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों की बात हो तो सलीम-जावेद की लिखी शोले का जिक्र जरूर होता है. जिसने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया. 50 साल बितने के बाद भी शोले का क्रेज कम नहीं हुआ है. इस साल 15 अगस्त अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की शोले को पूरे 50 साल हो जाएंगे. इस खास मौके पर शोले की बसंती उर्फ हेमा मालिनी ने भी अपने हक के किस्सों को शेयर किया. जहां उन्होंने धर्मेंद्र संग ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बतााय.

हेमा मालिनी ने बताई धर्मेंद्र संग केमिस्ट्री
शोले में बसंती और वीरू को प्यार हो जाता है. बिल्कुल इसी तरह ऑफ स्क्रीन भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को प्यार हो जाता है. दोनों ने शादी करके घर बसाया और सालों से साथ हैं. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में हेमा ने रियल लाइफ रोमांस vs रील केमिस्ट्री पर जवाब दिया. उन्होंने कहा:

वह मुझसे प्यार करते थे और मैं उनसे. हम दोनों का रिलेशनशिप बहुत ही खूबसूरत था क्योंकि हम दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. हम दोनों साथ में बहुत बातें शेयर भी किया करते थे. कभी प्रॉब्लम्स तो कभी खुशियां आपस में बांटते थे. किस्मत से ये दोस्ती प्यार में बदल गई. यही वजह है कि स्क्रीन पर भी हम दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन रही और लोगों ने इसे पसंद किया.

धर्मेंद्र संग रिलेशनशिप पर
हेमा मालिनी ने आगे ये भी बताया कि ये बहुत ही नेचुरल दोस्ती और रिलेशनशिप था. जो भी सच्ची दोस्ती होती है वो प्यार में बदल सकती है. हम दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते थे और प्यार करते थे.

इससे पहले हेमा मालिनी ने शोले के मंदिर के सीन पर रिएक्ट किया था. हेमा मालिनी ने बताया था कि मंदिर वाला सीन पहला सीन था जिसे उन्होंने शूट किया था.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

homeentertainment

धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी की सच्ची-सी मोहब्बत, ‘शोले’ को बनाया अमर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी