भारत » Trump Tariffs : Farmers Thank PM Modi Led Govt For Not Bowing Down To America | ‘खेती में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं’, अमेरिकी दबाव नाकाम, मोदी सरकार ने दिखा दी दुनिया को ताकत, किसानों ने जताया आभार

Trump Tariffs : Farmers Thank PM Modi Led Govt For Not Bowing Down To America | ‘खेती में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं’, अमेरिकी दबाव नाकाम, मोदी सरकार ने दिखा दी दुनिया को ताकत, किसानों ने जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली: दिल्ली के पूसा कैंपस के सुब्रमण्यम हॉल में मंगलवार को एक अलग ही नजारा था. देशभर से आए किसान नेताओं और खेती से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि एक सुर में मोदी सरकार के फैसले की तारीफ कर रहे थे. वजह साफ थी, अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत ने अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को विदेशी दखल से बचा लिया. कार्यक्रम का माहौल एकजुटता और विश्वास से भरा था. किसान नेताओं ने साफ कहा कि वे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सरकार के रुख के साथ हैं और भविष्य में भी रहेंगे.

किसानों की एकजुट आवाज

कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, ICAR के DG डॉ. एमएल जात समेत अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद थे. किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘फार्मर-फ्रेंडली’ और ‘नेशन-फर्स्ट’ पॉलिसी के लिए धन्यवाद दिया.

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ यूथ प्रोग्रेसिव फार्मर्स एसोसिएशन, और चौधरी चरण सिंह संगठन के नेताओं ने खुलकर कहा – यह फैसला सिर्फ खेती नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता की रक्षा का प्रतीक है.

‘अमेरिका की कंपनियों को खेतों में घुसने नहीं देंगे’

भारतीय किसान संघ के धर्मेंद्र चौधरी ने कहा, ‘PM मोदी ने साफ संदेश दिया है कि किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कोई समझौता नहीं होगा. यह घोषणा करोड़ों अन्नदाताओं के लिए राहत लेकर आई है. इससे आने वाली पीढ़ियों को भी आत्मनिर्भर कृषि की प्रेरणा मिलेगी.’

छत्तीसगढ़ के किसान नेता वीरेन्द्र लोहान ने कहा, ‘अमेरिकी कंपनियों को हमारे एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर में घुसने न देने का साहसिक फैसला हर खेत और हर गौशाला में गूंज रहा है. आपने साबित किया कि भारतीय किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि इस देश की आत्मा हैं. और इस आत्मा को कोई विदेशी ताकत नहीं खरीद सकती.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी