हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ प्रेम गीत ऐसे हैं जो वक्त की धूल से कभी धुंधले नहीं पड़ते. ‘प्यार हुआ चुपके से’ उन्हीं अनमोल नगमों में शामिल है, जो हर उस दिल की धड़कन बन जाता है जिसने कभी मोहब्बत को महसूस किया हो. फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का यह गीत आर. डी. बर्मन की मधुर धुनों और कविता कृष्णमूर्ति की जादुई आवाज का बेमिसाल संगम है. गाने में मनीषा कोइराला की प्यार की मासूमियत, पहली चाहत की हल्की सी घबराहट और दिल के भीतर छिपी मीठी हलचल को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है. यह सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि प्रेम में डूबे लोगों की भावनाओं का आईना है. रिलीज के सालों बाद भी जब यह धुन कानों में पड़ती है, तो बीते लम्हे, अधूरी बातें और मीठी यादें फिर से जीवंत हो उठती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





