मनोरंजन » 4.22 मिनट का वो गाना, जिसने सिखाए इश्क का मायने, 32 सालों से हिट है ये लव एंथम

4.22 मिनट का वो गाना, जिसने सिखाए इश्क का मायने, 32 सालों से हिट है ये लव एंथम

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

arw img

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ प्रेम गीत ऐसे हैं जो वक्त की धूल से कभी धुंधले नहीं पड़ते. ‘प्यार हुआ चुपके से’ उन्हीं अनमोल नगमों में शामिल है, जो हर उस दिल की धड़कन बन जाता है जिसने कभी मोहब्बत को महसूस किया हो. फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का यह गीत आर. डी. बर्मन की मधुर धुनों और कविता कृष्णमूर्ति की जादुई आवाज का बेमिसाल संगम है. गाने में मनीषा कोइराला की प्यार की मासूमियत, पहली चाहत की हल्की सी घबराहट और दिल के भीतर छिपी मीठी हलचल को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है. यह सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि प्रेम में डूबे लोगों की भावनाओं का आईना है. रिलीज के सालों बाद भी जब यह धुन कानों में पड़ती है, तो बीते लम्हे, अधूरी बातें और मीठी यादें फिर से जीवंत हो उठती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी