व्यापार » SBI से ICICI बैंक तक, 3 साल की FD पर कहां कितना मिलेगा ब्याज

SBI से ICICI बैंक तक, 3 साल की FD पर कहां कितना मिलेगा ब्याज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Best 3-Year FD Rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं, तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें. यहां कुछ प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंकों की 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें दी गई हैं.

SBI से ICICI बैंक तक, 3 साल की FD पर कहां कितना मिलेगा ब्याज

Best 3-Year FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) देश में अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है. गारंटीड और सुरक्षित रिटर्न की वजह से हर उम्र के निवेशक इसे पसंद करते हैं. टैक्स सेविंग से लेकर इमरजेंसी फंड बनाने तक, एफडी कई तरह से फायदेमंद है. यह शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के निवेश के लिए उपयोगी साबित होती है. अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें. दरें थोड़ी-सी अलग दिख सकती हैं, लेकिन यही छोटा अंतर आपकी कमाई में बड़ा फर्क डाल देता है.

यहां कुछ प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंकों की 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें दी गई हैं, जो 1 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए हैं. ये आंकड़े 22 सितंबर तक के हैं और आम नागरिकों (नॉन-सीनियर सिटीजन) के लिए हैं. हमने 1 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न की कैलकुलेशन भी की है.

इंडसइंड बैंक: 6.65 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,19,950 रुपये हो जाएगी.
आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक: 6.6 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,19,800 रुपये हो जाएगी.
कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक: 6.4 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,19,200 रुपये बनेगी.
बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 6.4 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,19,200 रुपये हो जाएगी.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 6.3 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,18,900 रुपये बनेगी.
केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक: 6.25 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,18,750 रुपये हो जाएगी.

बैंक डूबा तो मिलेंगे 5 लाख रुपये तक रकम
डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन एक्ट (DICGC) तहत अभी बैंक के बंद होने या डूबने की स्थिति में ग्राहकों की 5 लाख रुपए तक की रकम सुरक्षित रहेगी. अगर आपका पैसा किसी बैंक में जमा है, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं कि यह  डिपॉजिट इंश्योरेंस के लिए रजिस्टर्ड है या नहीं…

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

SBI से ICICI बैंक तक, 3 साल की FD पर कहां कितना मिलेगा ब्याज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी