विदेश » यूएन में कश्मीर का जिक्र करने वाले एर्दोगन ने खुद कितने देशों पर कब्जा किया है?

यूएन में कश्मीर का जिक्र करने वाले एर्दोगन ने खुद कितने देशों पर कब्जा किया है?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एर्दोगन ने यूएन में एक बार फिर कश्मीर का जिक्र किया है, इससे पहले भी तुर्की कर बार यह मुद्दा उठा चुका है, जबकि वह खुद कई देशों की जमीन पर कब्जा किए है.

UN में कश्मीर का जिक्र करने वाले एर्दोगन ने कितने देशों पर कब्जा किया?तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन. (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA के 80 वें सत्र में एक बार फिर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने कश्मीर का जिक्र किया है. एर्दोगन ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाएं और कश्मीर को यूएनएससी के प्रस्तावों के आधार पर बातचीत से ही हल करें. यह बयान ठीक ऐसे समय में आया है, जब पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाक का खुलकर साथ दिया था.

भारत ने यूएन में दिए गए एर्दोगन के बयान का विरोध किया है, और कहा है कि कश्मीर भारत का आतंरिक मामला है. तुर्की को अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे चाहिए. दरअसल तुर्की यूएन में तो कश्मीर पर राग अलाप रहा है, मगर वह खुद कई देशों के इलाकों पर कब्जा करके बैठा है. विस्तार से समझते हैं.

कश्मीर पर एर्दोगन ने क्या कहा?

एर्दोगन ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए को संबोधित करते हुए साउथ एशिया पर बात की, उन्होंने कहा कि ‘हम कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और हमारे कश्मीरी भाइयों-बहनों की इच्छा के हिसाब से संवाद से हल करने की वकालत करते हैं.’एर्दोगन यही नहीं रुके, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के युद्धविराम का स्वागत किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाना जरूरी है.

ऐसा पहली बार नहीं जब एर्दोगन ने ये राग छेड़ा है, 2019 से लेकर 2023 तक वह हर साल यूएनजीए में कश्मीर मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया था. HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल तुर्की ने ऐसा इसलिए नहीं किया था, क्योंकि वह Brics में शामिल होना चाहता था, जहां भारत मजबूत स्थिति में है.

यूएन में कब कब उठा कश्मीर मुद्दा

कश्मीर विवाद 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे से शुरू हुआ था. जब जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय पर सहमति दी थी, लेकिन पाकिस्तान ने जबरन इसे कब्जाने की कोशिश की थी. भारत ने 1948 में यूएन में शिकायत की. यूएनएससी ने प्रस्ताव 47 (1948) पास किया, जिसमें जनमत संग्रह (प्लेबिसाइट) का जिक्र था, लेकिन शर्त ये थी, कि पाकिस्तान कब्जे वाले इलाके से अपनी सेना हटाए और भारत न्यूनतम सेना रखे. हालांकि 1972 के बाद भारत इसे द्विपक्षीय मुद्दा मानने लगा. भारत कई बार ये साफ कर चुका है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है.

भारत ने दी प्रतिक्रिया

भारत ने एर्दोंगन के बयान को गलत बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. तुर्की को अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एर्दोगन को ट्रोल किया गया. दरअसल कश्मीर में लगातार विकास हो रहा है, निवेश हो रहा है, जबकि तुर्की खुद कई देशों के हिस्सों पर कब्जा किए हुए है.

एर्दोगन क्यों उठाते हैं कश्मीर मुद्दा?

एर्दोगन कई बार अपनी नियो ऑटोमनवाद नीति का जिक्र कर चुके हैं, इसे और मजबूत बनाने के लिए वह वह लगातार मुस्लिम देशों के मुद्दे उठाते हैं. इसके अलावा तुर्की के पाकिस्तान से मजबूत संबंध हैं, दोनों देश सैन्य, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का आदान प्रदान करते हैं. इसी तरह वह मध्य पूर्व में फिलिस्तीन और अन्य मुस्लिम देशों के लिए लगातार मुद्दे उठाते रहते हैं.

एर्दोगन ने किन देशों पर कर रखा है कब्जा

एर्दोगन 2003 से सत्ता में हैं, तब से वह तुर्की की सेना को कई विदेशी अभियानों के लिए इस्तेमाल कर चुके हैं. काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) के अनुसार, तुर्की ने अजरबैजान, इराक, लीबिया, सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप किए हैं, इन इलाकों पर भी तुर्की का कब्जा है.

उत्तरी साइप्रस: 1974 में ग्रीक समर्थित तख्तापलट के बाद तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब से 30 हजार तुर्की सैनिक वहां तैनात हैं. संयुक्त राष्ट्र इसे तुर्की का कब्जा मानता है, जबकि तुर्की इसे सुरक्षा मिशन कहता है. यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठन इसे अवैध बताते हैं. स्थानीय ग्रीक समुदाय और साइप्रस सरकार लगातार इसका विरोध कर रहे हैं.

सीरिया : यहां 2016 के बाद से तुर्की लगातार सैन्य अभियान चला रहा है, एर्दोगन की सेना अब तक ऑपरेशन यूफ्रेट्स शील्ड (2016), ऑपरेशन ऑलिव ब्रांच (2018), ऑपरेशन पीस स्प्रिंग (2019) चला चुकी है, इसका उद्देश्य कुर्द लड़ाकों को सीमा से दूर करना बताया गया है, हालांकि अब हजारों तुर्की सैनिक अफरीन और उत्तरी सीरिया के कई हिस्सों में तैनात हैं.

इराक: उत्तरी ईराक, जहां कुर्द क्षेत्र हैं वहां पर तुर्की की सेना मौजूद है. यहां तुर्की के 41 सैन्य बेस हैं और 25 किमी अंदर तक के इलाके पर कब्जा है, यहां तुर्की अलगाववादी संगठन पीकेके के खिलापु अभियान के नाम पर कब्जा किए हुए हैं. 2021 में तुर्की ने यहां नई चौकियां भी स्थापित कीं.

लीबिया: 2019 में तुर्की ने लीबिया की जीएनए सरकार को समर्थन देना शुरू किया, सेना और ड्रोन तथा अन्य हथियार भेजे. इसका उद्देश्य भूमध्य सागर में ऊर्जा संसाधनों पर नियंत्रण और राजनीतिक प्रभाव बढ़ाना. अभी भी वहां तुर्की के सैन्य अधिकारी और भाड़े के सैनिक हैं. संयुक्त राष्ट्र कई बार लीबिया में प्रभावित हो रही शांति प्रक्रिया पर चिंता जा चुका है.

homeworld

UN में कश्मीर का जिक्र करने वाले एर्दोगन ने कितने देशों पर कब्जा किया?

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी