Last Updated:
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिका को तब बड़ा झटका लगा जब पुतिन ने 9m729 Cruise Missile से यूक्रेन पर अटैक किया. इन पर मिसाइलों को बैन कर दिया गया था, जिन्हें रूस अमेरिका तनाव के बीच बक्से से बाहर निकाला गया है.
रूस ने इस्तेमाल की बैन मिसाइलमॉस्को: जहां एक तरफ ट्रंप जी-जान से रूस-यूक्रेन के सीजफायर की कोशिश में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों के बीच बवाल बढ़ता ही जा रहा है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब अमेरिका और रूस के रिश्ते भी खराब होने लगे हैं. हाल ही में पुतिन ने कुछ ऐसा किया जो ट्रंप के लिए किसी झटके से कम नहीं है. पुतिन ने यूक्रेन के सीने पर एक ऐसी मिसाइल दागी है जो अमेरिका और रूस के बीच हुए एक समझौते के बाद बैन कर दी गई थी. 2019 में इसे लेकर बवाल चुका है जब यूएस ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता यानी INF Treaty खत्म कर दी थी.
कितनी पावरफुल है 9m729 Cruise Missile?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मिसाइल रासायनिक विस्फोटक सामग्री के अलावा परमाणु वॉरहेड भी कैरी कर सकती है. लंबी मारक क्षमता वाली ये लगभग 450 किलोग्राम का पेलोड ले जाती सकती है. ये सैटेलाइट और इनर्शियल गाइडेंस जैसे एडवांस सिस्टम का इस्तेमाल करके सटीक निशाना साधने में कामयाब होती है. इसे मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है, जिसे छुपाना आसान होता है.
यूक्रेन में मचाई कितनी तबाही?
ये मिसाइल 5 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर दागी थी जो 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करके यूक्रेन के लापाइव्का गांव में गिरी थी. यहां पर एक रिहायशी इमारत पर अटैक हुआ था, जिसमें चारों तरफ तबाही फैल गई. इस हमले में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है.
America को कैसे डरा रहे Putin?
November 02, 2025, 07:01 IST





