मनोरंजन » 8 फरवरी को रिलीज हुई कम बजट वाली वो फिल्म, जिसमें नहीं था कोई बड़ा हीरो, 3 गुना ज्यादा कमाई कर बन गई हिट

8 फरवरी को रिलीज हुई कम बजट वाली वो फिल्म, जिसमें नहीं था कोई बड़ा हीरो, 3 गुना ज्यादा कमाई कर बन गई हिट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

8 फरवरी का दिन बॉलीवुड के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आया था. अक्सर माना जाता है कि फिल्में सिर्फ बड़े सुपरस्टार्स के दम पर चलती हैं, लेकिन इस फिल्म ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. बिना किसी बड़े हीरो के सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने पर्दे पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक झूम उठे. जबरदस्त टैलेंट और जज्बे की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से 3 गुना ज्यादा कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया. आज भी जब कम बजट की हिट फिल्मों की बात होती है, तो इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर आता है.

ख़बरें फटाफट

8 फरवरी को रिलीज हुई वो फिल्म, जिसमें नहीं था कोई बड़ा हीरो, बन गई बड़ी हिटZoom

हिट फिल्म की कहानी ने जीत लिया था दर्शकों का दिल.

नई दिल्ली. साल 2013 बॉलीवुड के लिए बड़े उलटफेर का साल रहा. जहां एक ओर नामी सितारों का बोलबाला था, वहीं दूसरी ओर बिना किसी बड़े ‘खान’ या ‘कपूर’ खानदान के एक छोटी सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. हम बात कर रहे हैं ‘एबीसीडी: एनिबडी कैन डांस’ की. प्रभु देवा और रेमो डिसूजा की इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दमदार टैलेंट और बेहतरीन कहानी के आगे बड़े सितारे भी फीके पड़ सकते हैं. बहुत कम लागत में बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता से इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया था.

आज के दौर में जहां फिल्में 100-200 करोड़ के बजट में बनती हैं, वहीं साल 2013 में एबीसीडी को बेहद कम बजट में तैयार किया गया था. मेकर्स ने इस पर सिर्फ 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे. फिल्म में कोई सुपरस्टार नहीं था, बल्कि ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे रियलिटी शो से निकले मंझे हुए डांसर्स थे. लेकिन जब यह फिल्म पर्दे पर आई, तो इसने अपनी लागत से 3 गुना ज्यादा यानी लगभग 60 करोड़ से अधिक का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

8 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी फिल्म एबीसीडी.

क्यों खास है एबीसीडी फिल्म?

इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका कंटेंट था. भारत में इससे पहले डांस को लेकर इतनी संजीदा और शानदार तरीके से कोई फिल्म नहीं बनी थी. प्रभु देवा ने विष्णु सर के किरदार में जान फूंक दी थी और रेमो डिसूजा के निर्देशन ने साबित कर दिया कि अगर कहानी और हुनर सच्चा हो, तो बड़े स्टार्स की जरूरत नहीं पड़ती.

सुपरहिट गाने बने फिल्म की जान

फिल्म के गाने ‘बेजुबां’ और ‘मुकाबला’ (रीमिक्स) आज भी हर पार्टी की जान हैं. इस फिल्म ने न सिर्फ पैसा कमाया, बल्कि देश के उन हजारों युवाओं को एक सपना दिया, जो मानते थे कि Any Body Can Dance यानी हर कोई नाच सकता है.

छोटे सितारों की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जीत

इस फिल्म में धर्मेश येलांडे, सलमान युसुफ खान, लॉरेन गोटिलेब जैसे डांसर्स अपनी एक्टिंग और डांस से समां बांध दिया था. केके मेनन और गणेश आचार्य भी फिल्म का हिस्सा थे. दर्शकों ने इस फिल्म को सिर्फ एक मूवी की तरह नहीं, बल्कि एक इमोशन की तरह देखा. यही वजह थी कि फिल्म स्लीपर हिट साबित हुई और आगे चलकर इसकी एक बड़ी फ्रेंचाइजी बन गई.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

8 फरवरी को रिलीज हुई वो फिल्म, जिसमें नहीं था कोई बड़ा हीरो, बन गई बड़ी हिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी