Last Updated:
National Film Awards Live: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है. साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. विक्रांत मैसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दे रही हैंनई दिल्ली. 71th National Film Awards Live: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार का आयोजन 23 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन शुरु हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान कर रही हैं. यह अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों, शॉर्ट फिल्म और अन्य कई कैटेगरी में मिल रहा है. बता दें, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त को की गई थी. सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई थी. उनके साथ विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. शाहरुख खान को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.
विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि ऑफबीट कॉमेडी ‘कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया.

शाहरुख खान अवॉर्ड लेते हुए.
रानी मुखर्जी को भी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.

रानी मुकर्जी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेते हुए.

असमिया फिल्म के डायरेक्टर उत्पल दत्ता को अवॉर्ड मिला.
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा.





