2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी का विदाई गीत ‘दिलबरो’ आज भी हर शादी की विदाई को भावुक कर देता है. यह गाना केवल एक फिल्मी सीक्वेंस नहीं था, बल्कि एक असली रिश्ते की कसक से बुना हुआ पल था. इस गाने में आलिया भट्ट और उनकी असली मां सोनी राजदान नजर आईं, जहां मां अपनी बेटी को विदा कर रही थीं. ‘दिलबरो’ सिर्फ एक गाना नहीं, एक एहसास है, हर उस बेटी का जो अपने पिता की उंगली थामकर पली-बढ़ी और एक दिन उनके आंसुओं के साए में विदा हो गई. गीत में दिखाया गया सीन हर उस पिता की बेबसी को सामने लाता है, जो बेटी को पलकें झपकते ही पराई कर देता है. विदाई के समय आंखों में उमड़ते आंसू, हाथों में बेटी का हाथ और सीने में उठता तूफान ‘दिलबरो’ ने इस दर्द को बिना किसी बनावट के बड़े परदे पर जिंदा कर दिया. आलिया भट्ट के किरदार को अपने घर और अपने पिता से दूर जाना था, लेकिन असल जिंदगी में भी इस पल को जी रहीं सोनी राजदान ने मां के किरदार को अपने पूरे दिल से निभाया. गीत के बोल और संगीत ने इस सीन को और मार्मिक बना दिया.
7 साल पहले आया विदाई का वो गाना, रियल मां ने बेटी को किया था विदा, सिसक-सिसक कर रोया बेबस बाप
Facebook
Twitter
WhatsApp





