मनोरंजन » 7 महीने बाद थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही ‘सैयारा’, वेलेंटाइन डे पर देख सकेंगे अनीत-अहान की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर

7 महीने बाद थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही ‘सैयारा’, वेलेंटाइन डे पर देख सकेंगे अनीत-अहान की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर ‘सैयारा’ फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. मेकर्स ने ऑफिशियली इसका अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन ऑनलाइन फिल्म्स टिकटिंग साइट्स पर इसके टिकट मिल रहे हैं. यह टिकटें बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स के लिए मिल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

7 महीने बाद वेलेंटाइन डे पर दोबारा रिलीज हो रही 'सैयारा'Zoom

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिलीज हो रही है.

मुंबई. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिलीज हो रही है. मेकर्स ने इसे वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर इसे दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांस ‘सैयारा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को अपनी इमोशनल कहानी का सफर दोबारा जीने का मौका दे रही है. फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा डेब्यू किया और दोनों रातों-रात स्टार बन गए. दिलचस्प बात यह है कि इस री-रिलीज़ की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

हालांकि, बड़े ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर शो लिस्टिंग्स आनी शुरू हो गई हैं, जिससे फिल्म के चुनिंदा मेट्रो शहरों में फिर से थिएटर में आने का संकेत मिल रहा है. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के ऑडियंस फिलहाल टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें मुंबई में वीकेंड शो भी शामिल हैं. फिलहाल दिल्ली में बुधवार तक स्क्रीनिंग उपलब्ध है. एक और खास बात यह है कि टिकट की कीमत पहले की तुलना में कम रखी गई है, जिससे री-रिलीज़ दर्शकों के लिए ज्यादा सुलभ हो गई है.

इसका समय भी काफी सोच-समझकर चुना गया है. यह वैलेंटाइन वीक के दौरान प्यार, संगीत और भावनात्मक मजबूती पर बनी फिल्म के लिए एक आदर्श मौका है. बता दें, 18 जुलाई 2025 से शुरू हुए अपने थिएटर रन के दौरान सैयारा ने 50 दिनों से ज्यादा सिनेमाघरों में जगह बनाई. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में ₹569.75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. दर्शकों ने इसके दिल छू लेने वाले संगीत, भावनात्मक गहराई और कहानी को खूब सराहा.

नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं ‘सैयारा’

थिएटर में सफल रन के बाद फिल्म 12 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. यहां ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. बात करें फिल्म की कहानी की, तो यह कृष्णा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अहान पांडे ने निभाया है. कृष्ण बचपन की तकलीफ और प्रोफेशनल अनिश्चितता से जूझ रहा है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे वाणी (अनीत पड्डा) की एक कविता की डायरी मिलती है.

‘सैयारा’ की कहानी

वाणी अपने दिल टूटने से परेशान है, क्योंकि महेश ने उसे शादी के मंडप पर छोड़ दिया था. संगीत दोनों के बीच एक ज्वाइंट लैंग्वेज बन जाती है और धीरे-धीरे कृष्णा और वाणी के बीच गहरा इमोशनल बॉन्ड बनता है. जब उनकी जिंदगी में उम्मीद की किरण दिखने लगती है, तभी वाणी को शुरुआती अल्जाइमर की बीमारी का पता चलता है. इसके बाद कहानी प्यार, खोने, दर्द और हिम्मत की भावनाओं को बहुत सादगी और गहराई से दिखाती है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

7 महीने बाद वेलेंटाइन डे पर दोबारा रिलीज हो रही ‘सैयारा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी