Last Updated:
स्मॉल-कैप कंपनी Sampre Nutritions ने शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है. छह महीने में 250% रैली और लगातार 65 दिन अपर सर्किट लगने से यह निवेशकों का मल्टीबैगर बन गया है.
मल्टीबैगर Sampre Nutritions ने निवेशकों की चांदी कराई.(Image:AI)प्रमोटर्स को मिले शेयर वारंट
कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 सितंबर को 5.50 लाख इक्विटी शेयर अलॉट करने की मंजूरी दी है. ये शेयर पहले जारी किए गए वारंट्स के कन्वर्जन पर अलॉट हुए हैं. इसमें प्रमोटर ब्रह्मा गुरबानी को 5 लाख और पब्लिक शेयरहोल्डर विशाल रतन गुरबानी को 50,000 शेयर वारंट्स मिले. कंपनी ने बताया कि इस प्रक्रिया से उसे लगभग ₹2.49 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है.
कन्फेक्शनरी बनाने वाली Sampre Nutritions के शेयरों ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 607% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक साल में यह स्टॉक 20% ऊपर गया. सिर्फ 2025 में ही इसके शेयर अब तक 52% से ज्यादा बढ़ चुके हैं. मार्च 2025 में इसका 52-वीक लो ₹20.90 रहा, जबकि नवंबर 2024 में यह स्टॉक ₹101.17 के हाई तक पहुंच चुका था.
लगातार अपर सर्किट और तेज रैली के चलते इस स्टॉक ने स्मॉल-कैप सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना ली है. कंपनी का मार्केट कैप अब लगभग ₹201 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. जानकारों का कहना है कि इतनी तेज रफ्तार पर चलने वाले स्टॉक्स में मुनाफा वसूली का दबाव भी बन सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 13, 2025, 23:01 IST





