मनोरंजन » 6 साल में क्रिकेट पर आईं दो फिल्में, 220 करोड़ में बनी फिल्म हुई फ्लॉप, कम बजट वाली ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

6 साल में क्रिकेट पर आईं दो फिल्में, 220 करोड़ में बनी फिल्म हुई फ्लॉप, कम बजट वाली ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है. क्रिकेट भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम है. भारत में क्रिकेट पर वैसे तो कई फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन दो ऐसी फिल्में रही हैं, जिसमें न सिर्फ बड़े स्टार्स ने काम किया बल्कि इन्हें बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह ही पानी बहाया. इनमें से एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई जबकि दूसरी ब्लॉकबस्टर हुई.

MS Dhoni 83 movie

क्रिकेट पर बनीं इन दोनों फिल्मों के बीच 5 साल का गैप है. एक फिल्म साल 2016 में आई और दूसरी 2021 में. दूसरी वाली में मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर पंजाबी और तमिल इंडस्ट्री के कलाकार शामिल थे. लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती. कौन-सी है ये दो फिल्में आइए जानते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

movie

पहले बात करते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म की, जो साल 2016 में आई. इस फिल्म का नाम ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ है. यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी की बायोपिक है. यह फिल्म क्रिकेट के जुनून और फीलिंग्स को स्क्रीन पर लेकर आई. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

MS Dhoni

‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके रांची से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक की यात्रा दिखाई गई. सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया. फिल्म कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी थे. इसका डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

MS Dhoni

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 104 करोड़ रुपए के बजट में बनी. फिल्म ने भारत में 184.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जबकि विदेशों में इसने 30.82 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 215.5 करोड़ रुपए रहा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

MS Dhoni-

‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. यह 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनी. फिल्म ने क्रिकेट फैंस के साथ-साथ फैमिली ऑडियंस को भी आकर्षित किया. सुशांत सिंह राजपूत का का करियर चेंजिंग मूवी बनी थी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

83 movie

अब बात करते हैं फ्लॉप हुई फिल्म की. इस फिल्म का नाम ’83’ है. रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाया. यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड है. हालांकि, इसमें कपिल देव की पर्सनल लाइफ को भी दिखाया गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

83 movie

कबीर खान ने ’83’ का डायरेक्शन किया. फिल्म में रणवीर के अलावा, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधु, ताहिर राज भसीन, जीवा, पंकज त्रिपाठी समेत कई अन्य कलाकार थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 220 करोड़ रुपए में बनी. यहह बड़े स्केल पर बनी थी—1983 के मैचों की रीक्रिएशन, इंग्लैंड लोकेशन्स, पूरी टीम के 11 खिलाड़ियों की कास्टिंग, वीएफएक्स और प्रमोशन पर भारी खर्च हुआ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

83 movie

’83’ का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा. इसने भारत में 129 करोड़ रुपए कमाए. विदेशों में इसकी कमाई 64 करोड़ रुपए हुई. फिल्म ने दुनियाभर में 193 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई इसलिए फ्लॉप हुई. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

83 movie

हालांकि, ’83’ क्रिटिक्स ने खूब सराहा. रणवीर सिंह की अदाकारी को भी सराहना हुई. ’83’ को वर्ड ऑफ माउथ मिला, पर थिएट्रिकल रन कमजोर रहा. फिल्म का कलेक्शन कम होने की वजह कोरोना वायरल महामारी की वजह से शर्तों के साथ सिनेमाघरों का खुला रहना भी रहा. नाइट कर्फ्यू भी रहा था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी