हाल ही में FundsIndia की एक रिपोर्ट में कंपाउंडिंग की ताकत और निवेश में धैर्य के महत्व को शानदार ढंग से समझाया है. मान लीजिए आप हर महीने ₹30,000 निवेश करते हैं और आपको औसतन 12% वार्षिक रिटर्न मिलता है. अब जरा देखें कि ₹5 करोड़ का सफर कैसे तय होता है.
पहला पड़ाव है लंबा
शुरुआत हमेशा कठिन होती है. पहले ₹50 लाख जमा करने में आपको पूरे 8 साल 3 महीने लगेंगे. वजह साफ़ है—इस समय तक आपके पास बहुत बड़ा निवेश आधार (कोर्पस) नहीं होता. जो रिटर्न मिलता है, वह छोटा होता है और मुख्य बोझ आपके योगदान पर ही रहता है. असलियत यह है कि पहले ₹50 लाख में से लगभग 59% यानी ₹29.5 लाख आपकी जेब से जाते हैं, जबकि सिर्फ़ 41% यानी ₹20.5 लाख रिटर्न से आते हैं. यही वजह है कि शुरुआती दौर धैर्य और अनुशासन की असली परीक्षा होती है.
दूसरे पड़ाव से कंपाउंडिंग दिखाने लगता है रंग
आखिर में होती है पैसों की बरसात
यात्रा के अंतिम चरण में कंपाउंडिंग का असली जादू दिखता है. जब आपका निवेश ₹4.5 करोड़ पर होता है और आपको आखिरी ₹50 लाख जोड़कर ₹5 करोड़ तक पहुँचना होता है, तो इसमें समय लगता है सिर्फ़ 10 महीने. और इसमें योगदान का अनुपात और भी चौंकाने वाला है. आखिरी ₹50 लाख में से केवल 6% यानी ₹3 लाख आपकी जेब से आते हैं और पूरे 94% यानी ₹47 लाख सिर्फ़ रिटर्न से आते हैं. यही है कंपाउंडिंग का सबसे बड़ा राज़—एक बार जब आपका आधार मजबूत हो जाए, तो पैसा खुद-ब-खुद तेजी से बढ़ता है.
धैर्य बनाएगा धनवान
शुरुआत में यह सफर सुस्त लगता है, लेकिन जब रिटर्न आपके योगदान से ज़्यादा होने लगते हैं, समझ लीजिए आप निवेश की हाई-गियर स्टेज में पहुंच चुके हैं. और यही वह मोड़ है, जहां करोड़पति बनने का सपना हकीकत में बदलता है.





