Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Insurance Fraud: ब्रिटेन के सर्जन नील हॉपर ने यौन जुनून में खुद के पैर जमा दिए, फिर झूठ बोलकर बीमा कंपनियों से 5 करोड़ रुपये हड़प लिए. कोर्ट ने 32 महीने की जेल, जुर्माना और संपत्ति जब्ती का आदेश दिया है.
प्रतीकात्मक तस्वीरब्रिटेन के 49 साल के सर्जन नील हॉपर का नाम इन दिनों चर्चा में है. पेशे से वेस्कुलर सर्जन रहे हॉपर ने ऐसा कदम उठाया जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने खुद ही अपने दोनों पैरों को ड्राई आइस से जमा दिया, ताकि बाद में उन्हें काटना पड़े. दरअसल, हॉपर को इस खतरनाक हरकत से जुड़ा एक यौन जुनून था.
पैर कटने के बाद हॉपर ने बीमा कंपनियों से झूठ बोला कि यह बीमारी (सेप्सिस) की वजह से हुआ है. इस बहाने उन्होंने करीब 4.66 लाख पाउंड यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम हासिल कर लिया. इस पैसे से उन्होंने कैम्परवैन, हॉट टब और घर में महंगे काम करवाए.
असली सच कैसे सामने आया
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हॉपर का रिश्ता एक वेबसाइट EunuchMaker से भी था. यह साइट बेहद खतरनाक और एक्सट्रीम पोर्नोग्राफिक वीडियोज़ उपलब्ध कराती थी. इसे चलाने वाला मारियस गुस्तावसन पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है. इसी कड़ी में हॉपर की करतूत भी सामने आई और अब कोर्ट ने उन्हें 32 महीने जेल की सजा सुनाई है.
हॉपर साल 2013 से कॉर्नवाल के रॉयल हॉस्पिटल में काम कर रहे थे. मार्च 2023 में गिरफ्तारी के बाद उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया और दिसंबर में मेडिकल रजिस्टर से भी निकाल दिया गया.
अस्पताल ट्रस्ट ने साफ किया कि हॉपर की इन हरकतों का इलाज से कोई लेना-देना नहीं है और मरीजों पर कोई खतरा नहीं था. फिर भी उनके कुछ पुराने मरीज अब वकीलों से सलाह ले रहे हैं कि कहीं उनके इलाज में भी कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई.
हॉपर ने टाँगें कटवाने के बाद कई मीडिया इंटरव्यू भी दिए. बीबीसी और वेल्श चैनल S4C पर उन्होंने खुद को “डिसेबल्ड एस्ट्रोनॉट” के तौर पर पेश किया और यूरोपियन स्पेस एजेंसी की लिस्ट तक पहुँच गए. कोर्ट में यह बात भी सामने आई कि उन्हें इस पब्लिसिटी का मजा आता था.
कोर्ट का बड़ा फैसला
ट्रुरो क्राउन कोर्ट ने नील हॉपर को 32 महीने जेल की सजा दी. साथ ही, उनके ऊपर 10 साल का “Sexual Harm Prevention Order” भी लगाया गया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि बीमा से ठगे गए पैसों को जितना संभव हो सके, वापस वसूला जाए. हालत ये है कि अब हॉपर अपना घर भी खो देंगे.
New Delhi,Delhi
September 05, 2025, 23:00 IST





