मनोरंजन » 47 साल बाद साथ काम करेंगे कमल हासन-रजनीकांत, फिल्म के प्रोमो पर AI को लेकर उठे थे सवाल, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

47 साल बाद साथ काम करेंगे कमल हासन-रजनीकांत, फिल्म के प्रोमो पर AI को लेकर उठे थे सवाल, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

चार दशक बाद एक ही फिल्म में साथ नजर आने जा रहे रजनीकांत और कमल हासन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. हाल ही में जारी प्रोमो वीडियो ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर AI इस्तेमाल की अफवाहें भी उड़ने लगीं. अब फिल्म के मेकर्स ने इन चर्चाओं पर साफ-साफ जवाब देते हुए सच्चाई सामने रख दी है.

 47 साल बाद साथ काम करेंगे कमल हासन-रजनीकांत, प्रोमो पर उठे सवाल Zoom

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली. साउथ स्टार कमल हासन और साउथ के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. बीते दिनों इस फिल्म का प्रोमो भी जारी किया गया था. लेकिन कहा जा रहा था कि प्रोमो में एआई का इस्तेमाल किया है. लेकिन अब मेकर्स ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन पूरे चार दशक बाद बाद निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म में साथ नजर स्क्रिन शेयर करने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है, एक प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले से दोगुना कर दिया था. लेकिन एक्साइटमेंट के साथ-साथ फिल्म को लेकर ये चर्चा भी शुरू हो गई कि प्रोमो वीडियो में AI का इस्तेमाल किया गया है. अब फिल्म के निर्माताओं ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

प्रोमो पर उठे सवाल की बयां की सच्चाई

फिल्म के निर्माता रेड गेंट मूवीज ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए इस वीडियो में दिखाया है कि रजनीकांत और कमल हासन सेट पर मौजूद हैं और शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के बाकी स्टारकास्ट भी वीडियो में नजर आ रही है, जिन्हें कुछ लोगों ने कहा था कि ये सब AI से बना हुआ है. वीडियो के क्लाईमैक्स में रजनीकांत और कमल हासन एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं. मेकर्स ने इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लाइट, कैमरा, एक्शन. #KHxRK प्रोमो की मेकिंग की एक झलक.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी