मनोरंजन » 41 की उम्र में भी सिंगल है एक्ट्रेस, बिना शादी बनना चाहती हैं मां, फ्रीज करवाए एग्स, प्यार-पैसे पर किया रिएक्ट

41 की उम्र में भी सिंगल है एक्ट्रेस, बिना शादी बनना चाहती हैं मां, फ्रीज करवाए एग्स, प्यार-पैसे पर किया रिएक्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सलमान खान के साथ जय हो जैसी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह 41 साल की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल हैं. लेकिन वह मां बनना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए हुए हैं. एग्स फ्रीज करवाने की सलाह उनके एक दोस्त ने दी थी. इसके साथ ही उन्होंने शादी, प्यार और पैसे को लेकर भी बात की.

41 की उम्र में सिंगल है एक्ट्रेस, फ्रीज करवाए एग्स, बनना चाहती हैं मांZoom

डेजी शाह ने एग्स फ्रीज करवाए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shahdaisy)

मुंबई. सलमान खान के साथ ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह 41 साल की हो चुकी हैं. वह अभी तक सिंगल हैं. शादी नहीं की. उन्होंने अपनी शादी और मां बनने के बारे में बात की. डेजी ने कहा कि वे नहीं मानतीं कि मां बनने के लिए शादी जरूरी है. डेजी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं, जिससे अब वे जब चाहें, मां बनने का फैसला ले सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्यार और पैसे के बीच बैलेंस बनाने के बारे में भी बात की.

डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए प्यार और आर्थिक आज़ादी दोनों जरूरी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहेंगी कि उनका पार्टनर खुद आर्थिक रूप से मजबूत हो. डेजी ने कहा, “हर दिन कुछ न कुछ हो रहा है. या तो कपल्स अलग हो रहे हैं, या फिर ब्लू ड्रम्स जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, तो ये सब बहुत डरावना है.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या इन घटनाओं की वजह से वे शादी को लेकर दोबारा सोचने लगी हैं, तो डेज़ी ने साफ कहा, “मेरे मन में कोई विचार नहीं है.” जब आगे पूछा गया कि क्या वे कभी शादी करेंगी, तो उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने ऊपरवाले पर छोड़ दिया है. क्या डेज़ी शाह अपनी खुद की फैमिली शुरू करना चाहती हैं?

फैमिली शुरू करने के सवाल पर डेजी शाह ने कहा कि इसके लिए शादी जरूरी नहीं है. “देखिए, फैमिली के लिए शादी करना जरूरी नहीं है. मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं, तो जब चाहूं, बच्चे कर सकती हूं.” यह पहली बार नहीं है जब डेज़ी ने अपने एग्स फ्रीज कराने पर खुलकर बात की हो.

इससे पहले भी डेजी शाह ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की थी और साफ किया था कि वे किसी पुरुष पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आज़ादी को ज्यादा पसंद करती हैं. अपने आसपास के रिश्तों को देखकर डेज़ी ने कहा कि फिलहाल उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने देखा है कि कई पुरुष मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं को संभाल नहीं पाते. हालांकि फिलहाल वे मां बनने के बारे में नहीं सोच रही हैं, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा की तरह उन्होंने भी एक दोस्त की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज कराए हैं.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी