Last Updated:
Tripti Dimri Boyfriend: तृप्ति डिमरी इन दिनों बिजनेसमैन सैम मर्चेंट संग रिलेशनशिप में हैं. तृप्ति ने सैम से पहले कर्णेश शर्मा को डेट, जोकि अनुष्का शर्मा के भाई और क्लीन स्लेट फिल्म्स के मालिक हैं. सैम गोवा में होटल चलाते हैं. वह गोवा की पॉपुलर वेडिंग और इवेंट वेन्यू के मालिक भी हैं. तृप्ति इन दिनों ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं.

तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेज में से एक हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)
मुंबई. तृप्ति डिमरी इन दिनों ओ रोमियो को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में शाहिद कपूर की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में भले ही शाहिद की प्रेमिका के किरदार में हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह एक बिजनेसमैन की प्रेमिका हैं. पिछले कई महीनों से चर्चा है कि तृप्ति सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं. सैम को ओ रोमियो के प्रीमियर पर भी देखा गया था. सैम पहले एक मॉडल थे और बाद में बिजनेसमैन बन गए हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी को अक्सर पब्लिक इवेंट्स, एयरपोर्ट और डिनर डेट पर साथ देखा जाता है. तृप्ति ने 30 जनवरी 2026 को सैम के बर्थडे पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था और कई तस्वीरें शेयर की थीं. सैम भी अक्सर तृप्ति को उनके करियर के लिए चीयर करते हैं. हाल में जब तृप्ति को स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लीड रोल मिला, तो सैम ने खुशी जताई थी.
कौन है तृप्ति डिमरी का बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट?
सैम मर्चेंट ने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीता था और पहली बार पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने कई सालों सालों को तक मॉडलिंग की और खूब नाम कमाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, लेकिन इसकी भनक पिछले कई महीनों से पड़ी. तृप्ति संग रिलेशनशिप में रहते हुए सैम एक आंत्रप्योर बनकर उभरें. उन्होंने खुद का होटल खोला. मॉडलिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करने लगे.
तृप्ति डिमरी बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)
सैम मर्चेंट का बिजनेस क्या है?
सैम मर्चेंट हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं. उन्होंने गोवा में लग्जरी विला स्टे ‘कासा वाटर्स’ खोला हुआ है. इसके अलावा वह एक इवेंट और वेडिंग वेन्यू के मालिक भी हैं. इस वेन्यू का नाम अवॉर गोवा है. इसके अलावा, वह एक ट्रैवल व्लॉगर भी हैं. बॉलीवुड में कई बड़े सेलेब्स के साथ उठना बैठना है. उनका बॉलीवुड सर्कल भी बड़ा है.
तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा का ब्रेकअप
सैम मर्चेंट से पहले तृप्ति डिमरी कर्णेश शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों का रिलेशनशिप लंबा चला. कर्णेश, अनुष्का शर्मा के भाई हैं. उन्होंने बहन के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स नाम के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की और कई फिल्में बनाई. इनमें एक ‘बुलबुल’ थी, जिसमें तृप्ति ने लीड रोल प्ले किया था. कर्णेश और तृप्ति का कथित तौर पर दिसंबर 2022 में ब्रेकअप हुआ था.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
February 19, 2026, 10:12 IST





