Last Updated:
3 Best Movies Of Sunny Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने आज से 29 साल पहले यानी साल 1996 में अपनी 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था. आज हम आपको उन्हीं 3 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो उस साल की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल थीं.

नई दिल्ली. ‘गदर 2’ के बाद से सनी देओल की किस्मत एक बार फिर से उनके साथ है. उनकी फिल्म ‘जाट’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और ‘बॉर्डर 2’ सहित वह और भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसी बीच, हम आपको उनकी उन 3 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 1996 में बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. ये फिल्में रिलीज के साथ ही सुपरहिट साबित हुई थीं. तो चलिए, आपको उन फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं…

जीत: एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसका लेखन और निर्देशन राज कंवर ने किया था और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया गया था. इस फिल्म में सनी देओल के साथ सलमान खान, करिश्मा कपूर, तब्बू और अमरीश पुरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार 23 अगस्त 1996 को रिलीज हुई फिल्म ‘जीत’ उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी. दर्शकों को सनी देओल की यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और आज भी यह फिल्म लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

घातक: राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा ने अभिनय किया था. यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने लगी थी.

फिल्म ‘घातक’ साल 1996 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. बता दें, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 6.2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, वहीं वर्ल्डवाइड इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 32.7 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

अजय: यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था. इस फिल्म में सनी देओल, करिश्मा कपूर, रीना रॉय, सुरेश ओबेरॉय और किरण कुमार ने अभिनय किया था. अन्य कलाकारों में सदाशिव अमरापुरकर, मोहनीश बहल, शरत सक्सेना, फरीदा जलाल, लक्ष्मीकांत बेर्डे और अन्य शामिल थे.

यह साल 1996 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 6.4 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 19य81 करोड़ रुपये हुई थी. सनी देओल की इस फिल्म पर भी दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया था.
August 19, 2025, 15:04 IST





