भारत » 26 साल छोटी दुल्हन से शादी…नितीश कटारा हत्याकांड के आरोपी ने रचाई शादी, 25 सालों से जेल में काट रहा सजा

26 साल छोटी दुल्हन से शादी…नितीश कटारा हत्याकांड के आरोपी ने रचाई शादी, 25 सालों से जेल में काट रहा सजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Vikas Yadav Marriage: नितीश कटारा हत्याकांड में दोषी 54 साल के विकास यादव ने 28 साल की हर्षिका यादव से शादी कर ली है. शादी के लिए विकास पैरोल पर बाहर निकला है.

25 साल से जेल में, परमिशन लेकर की 26 साल छोटी लड़की से शादी; कौन है विकास यादवविकास यादव ने शुक्रवार को शादी कर ली.

नितीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे 54 साल के विकास यादव ने शुक्रवार को शादी कर ली. उनकी दुल्हन बनीं 28 साल की हर्षिका यादव, जो एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं और मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली हैं. दोनों का विवाह गाजियाबाद के राज नगर इलाके में स्थित विकास के पिता और पूर्व मंत्री डीपी यादव के घर पर हुआ. शादी आर्य समाज पद्धति से संपन्न की गई, जिसमें परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे.

परिवार और कुछ खास रिश्तेदार बने गवाह
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि विकास की मां लंबे समय से बीमार हैं. उनकी देखभाल के लिए ही विकास ने शादी का फैसला लिया. इसी साल जुलाई में दोनों की सगाई हो चुकी थी. पहले यह शादी कासगंज में होने वाली थी, लेकिन बाद में परिवार ने तय किया कि समारोह घर पर ही किया जाएगा.

23 साल से जेल की सलाखों के पीछे
विकास यादव और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को साल 2002 में हुए चर्चित नितीश कटारा हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. दोनों को 25-25 साल की सजा सुनाई गई थी. विकास अब तक 23 साल से ज्यादा समय जेल की सलाखों के पीछे बिता चुका है और इस वक्त वह पैरोल पर है.

सुप्रीम कोर्ट में की थी अपील
शादी से पहले विकास ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उसने अपनी अपील में कहा था कि उसकी उम्र 54 साल हो चुकी है और अगर वह अभी शादी करके घर नहीं बसाता तो जिंदगी निकल जाएगी. विकास ने अदालत से कहा था कि यह उसका आखिरी मौका है, इसलिए उसे शादी की अनुमति दी जाए. अदालत से राहत मिलने के बाद ही वह पैरोल पर बाहर आकर शादी कर सका.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

25 साल से जेल में, परमिशन लेकर की 26 साल छोटी लड़की से शादी; कौन है विकास यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी