मनोरंजन » 24 की उम्र में डॉक्टर बनीं ये हीरोइन, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, दे चुकी हैं 1700 करोड़ी ब्लॉकबस्टर

24 की उम्र में डॉक्टर बनीं ये हीरोइन, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई, दे चुकी हैं 1700 करोड़ी ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

कम उम्र में ही बला की खूबसूरत हसीना ने ऐसी फिल्म में काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1700 करोड़ रुपये का कारोबार कर इतिहास रच दिया. स्टारडम मिलने के बाद अक्सर कलाकार पढ़ाई छोड़ देते हैं, लेकिन इस एक्ट्रेस ने करियर और एजुकेशन के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया. अब लोग उन्हें सिर्फ सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में भी देख रहे हैं.

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

नई दिल्ली. सिनेमा की चमक-दमक के बीच पढ़ाई को जारी रखना आसान नहीं होता, लेकिन इस युवा अदाकारा ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई रुकावट बड़ी नहीं. महज 24 साल की उम्र में उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल कर ली है. खास बात ये है कि मेडिकल की कठिन पढ़ाई के साथ-साथ वह लगातार फिल्मों की शूटिंग भी करती रहीं. यही वजह है कि फैंस उनकी मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बेहद खूबसूरत है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें घोषणा की गई है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी मेडिकल डिग्री पूरी कर ली है. 24 साल की श्रीलीला ने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, मुंबई से MBBS की डिग्री हासिल की है. इसके साथ वह फिल्मों में अपनी करियर को भी संभाल रही हैं. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

कन्वोकेशन सेरेमनी की तस्वीरों में वह लाल ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने स्टेज पर डिग्री लेते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं. यह सेरेमनी 10 फरवरी 2026 को हुई और वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रीलीला ने फिल्मों में काम करते हुए मेडिकल की पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने 2020 बैच में एडमिशन लिया था और छह साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया. फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने पढ़ाई और फिल्मों को बैलेंस किया. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

कन्वोकेशन के दौरान श्रीलीला को लाल रंग की ग्रेजुएशन टोपी और गाउन में मंच पर डिग्री लेते करते हुए देखा गया, जिसमें उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी. समारोह के दौरान उनके परिवार और सहपाठियों ने भी उन्हें बधाई दी. फोटो साभार-x

वायरल हो रहे पोस्ट में उनके एक फैन ने कहा, ‘श्रीलीला एक इंस्पिरेशन हैं, क्योंकि लोकप्रिय होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी. MBBS जैसी कठिन डिग्री पूरी करना आसान नहीं है, इसमें सालों की मेहनत, फोकस और डेडिकेशन लगती है. कम उम्र में उन्होंने दिखाया कि शिक्षा उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है’. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

श्रीलीला की प्रोफेशनल लाइफ भी जोरों पर है. वह धनुष की अपकमिंग फिल्म D55 में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की स्पेशल पूजा सेरेमनी हुई, जिसमें धनुष, श्रीलीला और साई पल्लवी मौजूद रहे. पुष्पा 2 में वह नजर आई थीं. फिल्म ने 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

श्रीलीला को आखिरी बार तमिल पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ‘परशक्ति’ में देखा गया, जिसका निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है. फिल्म में वह सिवाकार्थिकेयन, रवि मोहन और अथर्वा के साथ थीं. यह उनकी तमिल डेब्यू थी और फिल्म ने OTT पर 100 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट्स पार किए. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

अब वह अनुराग बसु की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं, जो एक रोमांटिक म्यूजिकल है और मई 2026 में रिलीज होगी. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

sreeleela became doctor at age of 24 completed MBBS studies along with acting has given 1700 crore blockbusters

हालांकि उनके साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रोजेक्ट्स खासकर तेलुगु फिल्मों से वे बाहर हो गईं, लेकिन उनकी यह सफलता दिखाती है कि श्रीलीला केवल एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि अब एक योग्य डॉक्टर भी हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी कोशिशें की हैं. फोटो साभार-@sreeleela14/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी