Last Updated:
Bollywood Superstar Life Story : वैसे तो 2000 रुपये आज के इस महंगाई के दौर में मायने नहीं रखते लेकिन इन्हीं दो हजार रुपये से बॉलीवुड को एक ऐसा सुपरस्टार मिला, जो इंडस्ट्री का कायापलट ही कर दिया. इसी सुपरस्टार ने बॉलीवुड को पहली 100 करोड़ी फिल्म दी. यह सुपरस्टार अब तक करीब 8 ब्लॉकबस्टर, 9 सुपरहिट, 29 हिट फिल्में दे चुका है. पिछले 35 साल से बॉलीवुड में राज कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये की फीस लेने वाला यह सुपरस्टार आज भी मुंबई में दो कमरे के घर में रहता है.

वैसे तो मायनगरी मुंबई में कई एक्टर-एक्ट्रेस हर साल अपनी किस्मत आजमाते हैं. किसी को अच्छा ब्रेक नहीं मिलता तो किसी को किस्मत का साथ नहीं मिलता. हर बॉलीवुड एक्टर सुपरस्टार नहीं बन पाता. 90 के दशक में सिर्फ 2000 रुपये से एक एक्टर की किस्मत चमक गई. फिल्मों से ऐसी सफलता मिली कि देश के युवाओं में उसकी दीवनगी बढ गई. जवां दिलों की धड़कनों पर उसने कब्जा कर लिया. बात हो रही है बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की. सलमान की जिंदगी में इन्हीं दो हजार रुपये ने कुछ किया, इसका खुलासा उन्होंने एक शो के दौरान किया था.

सलमान खान ने आईफा अवार्ड के एक शो के दौरान बताया था. उन्होंने कहा था, ‘काफी साल पहले मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे. सुनील शेट्टी की एक दुकान थी. उस समय मेरे पास जींस-महंगे जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. सुनील शेट्टी ने मुझे अपने से एक शर्ट का सेट फ्री में दिया. फिर उन्होंने देखा कि मेरी नजर पर्स पर थी. सुनील मुझे घर लेकर गए. मेरे पिक्चर आई थी ‘मैंने प्यार किया.’ भाग्य श्री ने शादी कर ली. छह माह तक मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी. फिर मेरी जिंदगी में एक देवता समान आदमी रमेश तौरानी आए. मेरे पिता ने ‘फिल्म इन्फॉर्मेशन एंड ट्रेड गाइड’ के नाम से एक फिल्म मैगजीन में दो हजार रुपये का एक एड निकलवाया. पिता ने जीपी सिप्पी से अनुरोध किया कि वो एक फर्जी घोषणा कर दें कि वो मेरे साथ फिल्म कर रहे हैं. उन्होंने वैसा ही किया. हालांकि मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी. रमेश तौरानी जी उनके ऑफिस गए और म्यूजिक के लिए 5 लाख का चेक दिया. उस 5 लाख रुपये की वजह से मुझे एक फिल्म मिली, नाम था : पत्थर के फूल.’

आज बॉलीवुड सुपरस्टार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. स्क्रीन राइटर सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान ने 29 दिसंबर 1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 1990 में ही उनकी फिल्म बागी आई जो कि हिट रही. फिर साल 1991 में उन्होंने सनम बेवफा और साजन जैसी सुपर हिट फिल्में दीं. साल 1994 में सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी. नाम था : हम आपके हैं कौन. यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का बिजनेस किया था. ‘हम आपके हैं कौन’ के बाद माधुरी दीक्षित रातोंरात स्टार बन गईं.

1995 में सलमान खान की एक और फिल्म ‘करण-अर्जुन’ आई. यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही. 1996 और 1997 में ‘जीत’ और ‘जुड़वा’ हिट रहीं. 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बंधन’ से दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. फिर 1999 में ‘बीवी नंबर 1’ जहं सुपरहिट रही, वहीं ‘हम दिल दे चुके सनम’ हिट रही. 1999 में सलमन खान की एक मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ आई. इस फिल्म में काले हिरण के शिकार के मामले ने सलमान खान के करियर को बुरी तरह प्रभावित किया.

2005 से 2008 तक दीं लगातार 8 फ्लॉप फिल्में : 2005 से 2008 के बीच तीन साल का समय सलमान खान की जिंदगी का सबसे खराब दौर कहा जा सकता है. इस दौरान सलमान की 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रहीं. ये फिल्में थीं : ‘क्योंकि, सावन – द लव सीजन, जानेमन’ सलाए-ए-इशक, मैरिगोल्ड – एन एडवेंचर इन इंडिया, गॉड गुसी ग्रेट हो, हीरोज, और युवराज. जुलाई 2009 में गोविंदा के साथ उनकी एक फिल्म ‘पार्टनर’ आई, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया. यह फिल्म हिट रही थी.

सलमान खान ने आगे बताया, ‘बोनी कपूर जी ने मुझे पूरी जिंदगी मदद की. जब समय मेरा अच्छा नहीं चल रहा था तो वो बोनी जी ने मुझे एक फिल्म दी. नाम था : वॉन्टेड.’ वॉन्टेड मूवी से पहले सलमान की 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं. करियर डांवाडोल हो रहा था. ऐसे में 18 सिंबर 2009 को रिलीज हुई वॉन्टेड ने उनके करियर को नई उड़ान दी. सलमान का करियर फिर से पटरी पर लौट आया.

सलमान खान ऐसे बने बॉलीवुड के दबंग : साल 2010 सलमान खान की जिंदगी खुशियों की सौगात लेकर आया. इस साल पर्दे पर उनकी फिल्म ‘दबंग’ 10 सितंबर 2010 को रिलीज हुई. इसमें सलमान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. यह फिल्म सुपरहिट रही. 2011 में ‘रेडी’ जहां हिट रही वहीं ‘बॉडीगार्ड’ सुपरहिट रही.

फिर सलमान की एंट्री यशराज फिल्म में हुई. 2012 में फिल्म आई ‘एक था टाइगर’ जो सुपर हिट रही. यह समय ऐसा था जब सलमान खान का नाम ही ब्रांड बन गया. फिल्में उनके नाम से चलने लगी. 2012 में ही आई फिल्म दंबग 2 भी सुपरहिट रही. 2014-2-15 का साल सलमान के करियर के बहुत ही अच्छा रहा. दोनों साल दो ब्लॉकबस्टर फिल्में उनकी सिनेमाघरों में आईं. ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’. बजरंगी भाईजान ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म रही. इस फिल्म में ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया था. फिर प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, टाइगर जिंदा है, भारत, दबंग 3, टाइगर 3 जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छा गईं. इस तरह से हमने देखा कि कैसे 2000 रुपये के एक विज्ञापन ने बॉलीवुड को नया सुपरस्टार दिया. सलमान खान बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. यह अपार्टमेंट सिर्फ दो मंजिला है. सलमान खान जल्द ही अपूर्व लखिया की गलवान मूवी में नजर आएंगे.

इधर, सलमान के पिता सलीम खान भी इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका परिवार बीफ नहीं खाता. सलीम खान ने कहा, ‘मुस्लिम होने के बावजूद हमारा परिवार बीफ नहीं खाता. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने साफ तौर पर कहा कि गाय का दूध मां के दूध के समान होता है. यह बहुत मुफीद होता है. पैगंबर मोहम्मद ने सभी धर्मों से अच्छी चीजें इस्लाम में ली थीं. मेरी पूरी जिंदगी हिंदू परिवारों के बीच गुजरी है. हमारे घर पर भी गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है.’
September 01, 2025, 17:59 IST





