खेल » 2 सुपरस्टार ने रिजेक्ट की फिल्म, माधुरी दीक्षित के हीरो को मिला चांस, फ्लॉप देकर भी एक्टर ने मचा दिया था कोहराम

2 सुपरस्टार ने रिजेक्ट की फिल्म, माधुरी दीक्षित के हीरो को मिला चांस, फ्लॉप देकर भी एक्टर ने मचा दिया था कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म नायक: द हीरो आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. जब भी यह टीवी पर आती है, दर्शक इसे बड़े शौक से देखते हैं. फिल्म में अनिल कपूर ने एक दिन का सीएम बनकर इतिहास रच दिया था.

2 सुपरस्टार ने रिजेक्ट की फिल्म, माधुरी दीक्षित के हीरो को मिला चांसहिट मानी जाती थी जोड़ी
नई दिल्ली. साल 2001 में अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में वह एक दिन के सीएम बनकर छा गए थे. लेकिन इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं था.

साल 2001 में आई अनिल कपूर की इस फिल्म में उनके अलावा अमरीश पुरी, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर जैसे कलाकार लीड रोल में थे. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन लोगों ने इसकी कहानी को काफी पसंद किया था.

1 दिन के सीएम बने थे अनिल कपूर

2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक आम आदमी के अचानक मुख्यमंत्री बनने की कहानी दिखाई गई थी. उस वक्त फिल्म ने खूब तहलका मचाया और अनिल कपूर के करियर को नई ऊंचाई दी. फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था और इसमें रानी मुखर्जी ने अनिल कपूर की हीरोइन का रोल निभाया था.फिल्म में रानी के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी. हालांकि ऑनस्क्रीन उनकी जोड़ी माधुरी के साथ हिट मानी जाती थीं.

Anil kapoor Subedaar
फिल्म में अनिल कपूर ने सभी का दिल जीत लिया था

आमिर और शाहरुख ने की थी रिजेक्ट

फिल्म को याद करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘कुछ किरदार आपको परिभाषित करते हैं. नायक उनमें से एक है. पहले यह शाहरुख और आमिर को ऑफर हुई थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे ही इसे करना है. शुक्रगुजार हूं कि शंकर सर ने मुझ पर भरोसा किया. आज भी मुझे शाहरुख की कही बात याद है, उन्होंने कहा था ‘यह रोल अनिल के लिए ही बना था.’ ऐसे पल हमेशा दिल में रहते हैं. अनिल कपूर ने इस मौके पर कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह शाहरुख खान और डायरेक्टर एस. शंकर के साथ नजर आ रहे हैं.

बता दें कि फिल्म में अमरीश पुरी ने जबरदस्त विलेन का रोल निभाया था और परेश रावल अनिल कपूर के सेक्रेटरी बने थे. इसके गाने भी हिट हुए थे. नायक दरअसल तमिल फिल्म मुधलवन का रीमेक थी. 2017 में इसके सीक्वल की घोषणा हुई थी, जिसमें अनिल कपूर को ही लीड रोल करना था, लेकिन फिल्म कभी बनी ही नहीं. फैंस आज भी इस सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2 सुपरस्टार ने रिजेक्ट की फिल्म, माधुरी दीक्षित के हीरो को मिला चांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी