Last Updated:
साल 1989 में कई फिल्में रिलीज हुई. बिजनेस की बात करें तो सलमान खान की मैंने प्यार किया तो अनिल कपूर की राम लखन और कई बड़ी फिल्में आईं. चांदनी के ऋषि कपूर को हराकर ये स्टार बेस्ट एक्टर बने थे.

साल 1989 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी दिलचस्प था. जहां कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं और सबने धाकड़ बिजनेस किया. ये वही साल था जब सलमान खान ने मैंने प्यार किया से धुआंधार एंट्री की तो ऋषि कपूर की चांदनी ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की.
वहीं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की फिल्में भी काफी सुर्खियों में रही. लेकिन क्या आप जानते हैं, उस साल बाजी मारने वाला एक्टर कौन था, जिसने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया. तो चलिए बताते हैं.
1989 में हाइएस्ट कमाई करने वाली फिल्में
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्मों में बाजी मारी थी सलमान खान की मैंने प्यार किया ने. फिर राम लखन, त्रिदेव, घर का चिराग, ऐलान-ए-जंग, चांदनी, चालबाज, दाता, महादेव से लेकर प्रेम प्रतिज्ञा जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी.

ऋषि कपूर को पछाड़ जैकी श्रॉफ ने जीता था अवॉर्ड
मगर इस साल रिलीज हुई 4 फिल्में ही बेस्ट एक्टर की दौड़ में पहुंच पाई थीं. साल 1990 में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जैकी श्रॉफ की परिंदा, अनिल कपूर की ईश्वर, सलमान खान की मैंने प्यार किया और ऋषि कपूर की चांदनी को बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला था.
View this post on Instagram