खेल » 1988 से 1993 के बीच, बॉलीवुड को मिले ये 6 नए सुपरस्टार्स, इन 7 फिल्मों की बारिश से बॉक्स ऑफिस हुआ था लबालब

1988 से 1993 के बीच, बॉलीवुड को मिले ये 6 नए सुपरस्टार्स, इन 7 फिल्मों की बारिश से बॉक्स ऑफिस हुआ था लबालब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

7 Best Movies Between 1988 To 1993: आज हम आपको 7 ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए इंडस्ट्री को 5 नए सुपरस्टार्स मिले. इनमें अनिल कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के नाम शामिल हैं.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

नई दिल्ली. साल 1988 से 1993 के बीच सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई थीं. उनमें से 7 ऐशी फिल्में थीं, जिनके बॉलीवुड को अनिल कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के रूप 5 नए सुपरस्टार्स मिले. तो चलिए, आपको उन 7 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं जो रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

तेजाब (1988): यह एक एक्शन रोमांस फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे. यह साल 1988 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इस फिल्म ने माधुरी को उनका पहला बड़ा ब्रेक दिया, जिससे वह रातोंरात स्टार बन गईं और मिस्टर इंडिया (1987) की सफलता के बाद अनिल कपूर के सुपरस्टार होने की पुष्टि भी हुई.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

मैंने प्यार किया (1989): यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसका निर्देशन सोराज बड़जात्या ने अपने निर्देशन में किया था. ताराचंद बड़जात्या द्वारा निर्मित इस फिल्म को एसएम अहले और सोराज बड़जात्या ने सह-लिखा था और राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा वितरित किया गया था. फिल्म में सलमान खान ने अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई है, साथ ही भाग्यश्री ने भी अभिनय की शुरुआत की है. यह साल 1989 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसके बाद धीरे-धीरे सलमान भी एक सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

दिल (1990): यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें आमिर खान , माधुरी दीक्षित , अनुपम खेर और सईद जाफरी ने अभिनय किया था. वैसे तो आमिर की अपनी डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से ही स्टार बन चुके थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था और यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

फूल और कांटे (1991): यह अजय देवगन की डेब्यू थी, जो एक्शन से भरपूर थी, जिसका निर्देशन कुकू कोहली ने किया था. इसमें अजय देवगन के साथ मधु , अरुणा ईरानी , ​​जगदीप और अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे. स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे अजय के साथ-साथ ये एक्ट्रेस मधु की भी पहली फिल्म थी. इस फिल्म ने अजय को जबरदस्त पहचान दिलाई और यह 1991 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. देखते ही देखते बॉलीवुड को अजय के रूप में एक नया सुपरस्टार भी मिला.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

दीवाना (1992): यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कंवर ने किया था और लेखन सागर सरहदी ने किया था. इसमें ऋषि कपूर , दिव्या भारती और शाहरुख खान ने अपनी पहली फिल्म में अभिनय किया था. दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और यह साल 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म के बाद शाहरुख को एक सुपरस्टार का दर्जा मिला था.

Aamir Khan, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Ajay devgn, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

खिलाड़ी (1992): यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था. इस फिल्म का निर्माण गिरीश जैन और चंपक जैन ने वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स के बैनर तले किया था. यह फिल्म अक्षय कुमार की सफल फिल्म थी और इसमें आयशा जुल्का , दीपक तिजोरी और सबीहा भी थे, जबकि प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म ने अक्षय को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. यह 1992 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

Govinda

आंखें (1993): यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया था और अनीस बज्मी ने लिखी थी. इसमें गोविंदा (डबल रोल में), चंकी पांडे, रागेश्वरी, रितु शिवपुरी, शिल्पा शिरोडकर, कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर, शक्ति कपूर और राज बब्बर ने अभिनय किया था. यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी.

homeentertainment

1988 से 1993 के बीच आई 7 ऐसी फिल्में, जिनसे बॉलीवुड को मिले 6 नए सुपरस्टार्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी