खेल » ’19 साल की उम्र में मैंने…’ बिपाशा बसु को मर्दाना कहने पर मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी, माना बेवकूफी भरा कमेंट

’19 साल की उम्र में मैंने…’ बिपाशा बसु को मर्दाना कहने पर मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी, माना बेवकूफी भरा कमेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु को मर्दाना मसल्स वाली महिला कहा था. उस समय वह 19 साल की थी. मृणाल ने अब बिपाशा से माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनका कमेंट बेवकूफी भरा था.

'19 साल की उम्र में मैंने...' बिपाशा को मर्दाना कहने पर मृणाल ने मांगी माफीबिपाशा बसु से मृणाल ठाकुर ने माफी मांग ली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. हाल मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह बिपाशा बसु की बॉडी-शेमिंग करती नजर आईं. इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया. लागातार आलोचनाओं के बाद मृणाल ने माफी मांगी है. मृणाल ने माना कि उनकी कमेंट बेवकूफी भरा था. उन्होंने यह भी क्लियर किया कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था. उस समय वह मात्र 19 साल की थीं. समय के साथ उन्होंने समझा कि सुंदरता हर रूप में होती है.

मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,”19 साल की उम्र में मैंने कई बेवकूफी भरी बातें कही. मुझे हमेशा यह समझ नहीं आया कि मेरी आवाज का कितना वजन होता है या मजाक में भी कहे गए शब्द कितने चोट पहुंचा सकते हैं. लेकिन ऐसा हुआ और इसके लिए मैं दिस से माफी मांगती हूं. मेरा इरादा कभी भी किसी का बॉडी-शेमिंग करने का नहीं था.”

bipasha mrunal post
मृणाल ठाकुर का माफी वाला पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@mrunalthakur)
मृणाल ठाकुर ने लिखा, “यह एक इंटरव्यू में मजाकिया बातचीत थी जो बहुत आगे बढ़ गई. लेकिन मैं समझती हूं कि यह कैसे सामने आया और मैं सच में चाहती हूं कि मैंने अपने शब्दों को अलग तरीके से चुना होता. समय के साथ, मैंने यह समझा है कि सुंदरता हर रूप में आती है, और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अब सच में महत्व देती हूं.”

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु के बारे में क्या कहा था?
यह वायरल वीडियो उस समय का है जब मृणाल ठाकुर और अर्जित तनेजा संग ‘कुमकुम भाग्य’ कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अर्जित ने मजाक में मृणाल को हेडस्टैंड करने की चुनौती दी, जिस पर उन्होंने मजाक में जवाब दिया कि वह बैठ सकते हैं जबकि वह अपने सिर पर संतुलन बनाएंगी. फिर अर्जित ने उन्हें पुश-अप्स करने की चुनौती दी.

इस पर मृणाल ने मजाक में कहा कि हो सकता है कि वह एक स्ट्रॉन्ग, मसल्स वाली महिला से शादी करने में इंटरेस्ट रखते हों. अर्जित ने सहमति जताई कि वह अपने जीवन में एक फिजिकली टोंड महिला चाहते हैं. इस पर मृणाल ने कहा कि वह बिपाशा बसु को चुन सकते हैं. मृणाल ठाकुर ने कहा, “क्या तुम एक मर्दाना मसल्स वाली लड़की से शादी करना चाहते हो? जाओ बिपाशा से शादी कर लो. सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं, ठीक है?”

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

’19 साल की उम्र में मैंने…’ बिपाशा को मर्दाना कहने पर मृणाल ने मांगी माफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी