Last Updated:
Haryana Police Raid: पंचकूला में डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूडान के नेतृत्व में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर 85 गिरफ्तारियां कीं और 150 कंप्यूटर, 140 मोबाइल, 12 लाख बरामद किए.
HR_21_AUG_CALL_CENTER_RAIDपंचकूला. हरियाणा के पंचकूला साइबर थाना पुलिस और चंडी मंदिर थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूडान के नेतृत्व में एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. करीब 15 घंटे तक चली छापेमारी में पुलिस को 150 कंप्यूटर, 140 मोबाइल और 12 लाख रुपये नगद राशि बरामद की गई है. शातिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेश में बैठे लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे और इस मामले में पुलिस ने करीब 85 लोगों को गिरफ्तार किया है.

चंडीमंदिर पुलिस टीम ने सेक्टर-22 आईटी पार्क में-3 अलग अलग स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटर पर रेड मारी.
शुरुआती जांच में पता चला है कि यूएस के नागरिकों और अन्य देश के नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे. डीसीपी क्राइम ने बताया कि पहले कॉल सेंटर सर्टीस आईटी सर्विस कंपनी, दूसरा आईस स्पेस प्राइवेट लिमिटेड ओर एक अन्य कंपनी थी. डीसीपी क्राइम ने बताया कि तीनों कॉल सेंटर अलग-अलग तरीके से ठगी को अंजाम देते थे यह तीनों कॉल सेंटर ओटीटी, बैंक सर्विसेज देने के नाम पर ठगी करते थे. गैंग सर्विस खत्म होने का झांसा देकर विदेश के लोगों को ठगते थे. यह कॉल सेंटर इंफोटेक टीबीएम यूनाइटेड के नाम से धड़ल्ले से चलाया जा रहा था.

डीसीपी क्राइम ने बताया कि अभी तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी क्राइम ने बताया कि अभी तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस गैंग के तार विदेश से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि ओबामा हेल्थकेयर के नाम से इंश्योरेंस देने के नाम पर भी ठगी करते थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है. डीसीपी ने बताया कि जो कर्मचारी यहां पर काम कर रहे थे, उन्हें इस क्राइम का पता था या नहीं… इसकी भी जांच की जाएगी. पुलिस ने बताया कि विदेश में फ्रॉड कर वहां का पैसा गिफ्ट में कन्वर्ट कर हवाले के माध्यम से पैसा भेजा जाता था. उन्होंने कहा कि यह कॉल सेंटर ज्यादातर रात के समय में काम करते थे.

Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
Panchkula,Panchkula,Haryana
August 22, 2025, 11:31 IST





