Last Updated:
वो खूबसूरत हसीना जिसने परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. यश चोपड़ा से झूठ बोलकर उनकी फिल्म में काम पाया. लेकिन 14 की उम्र में स्टार बनने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी और आज पछता रही हैं.

नई दिल्ली. वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने अपने करियर में हर बड़े स्टार के साथ काम किया.महज 14 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छा गई थीं. लेकिन करियर के पीक पर सलमान, सनी देओल की फिल्में रिजेक्ट कर डायरेक्टर संग शादी रचाकर एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

80 और 90 के दौर की जानी मानी वो खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं, सोनम खान हैं. अपने दौर में सोनम ने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर दी थी. काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया. लेकिन एक गलती ने करियर बर्बाद कर दिया.

अपनी डेब्यू फिल्म विजय से ही वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. अपने करियर में उन्होंने ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन समेत हर बड़े स्टार के साथ काम किया. ऋषि कपूर के साथ तो वह अजूबा में भी नजर आई थीं.

सोनम ने अपने करियर में इसके बाद कई हिट फिल्में दीं. इसके बाद वह फिल्म त्रिदेव में भी नजर आईं. इसी दौरान वह फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय संग प्यार में पड़ गई. फिर राजीव और सोनम ने कुछ समय डेटिंग करने के बाद 1991 में शादी कर ली.महज 20 की उम्र में वह प्रेग्नेंट हो गई थीं.

इसके वह राजीव राय संग देश छोड़कर विदेश जा बसे और सोनम को इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा. सोनम ने एक्टिंग की दुनिया को उस वक्त छोड़ा जब उनका करियर पीक पर था.

शादी से पहले उन्हें सलमान खान संग बागी और सनी देओल के साथ भी एक फिल्म ऑफर हुई थी. इस बात का खुलासा सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में सोनम ने किया था. लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को रिजेक्ट कर शादी रचा ली और एक्टिंग को बाय बाय कह दिया.

बता दें आज सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका कहना है कि शादी करना ठीक है.लेकिन आज भी उन्हें पछतावा है कि उन्हें काम नहीं छोड़ना चाहिए था. उन्होंने लोगों को ये मैसेज भी दिया कि शादी के लिए काम नहीं छोड़ना चाहिए.
August 26, 2025, 07:11 IST





