Last Updated:
कहते हैं कि कई बार किस्मत के आगे इंसान की एक नहीं चलती. अगर किस्मत में कुछ लिखा है, तो आपको वो न चाहते हुए भी करना ही पड़ता है. आज जिस एक्ट्रेस की कहानी बता रहे हैं वो लाखों नहीं बल्कि कई हजार करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें झुग्गी-बस्ती में बसर करना पड़ा था और न चाहते हुए अपने कोमल हाथों से झाड़ू-पोछा लगाना पड़ा था.

एक्ट्रेस जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. वो इस अपकमिंग फिल्म में एक गरीब महिला का किरदार अदा करते दिखेंगी. इस अपकमिंग फिल्म के लिए ही डायरेक्टर ने उनपर काफी सितम किए. फिल्ममेकर ने न सिर्फ उन्हें झुग्गी-बस्ती में रखा बल्कि उनसे घर का सारा काम भी कराया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

ये एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार हैं. टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अकूल दौलत की मालकिन हैं. उनके पास पैसों और ऐश-ओ-आराम की कोई कमी नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

दिव्या के पति भूषण कुमार की संपत्ति के बारे में बात करें तो 2022 की हुरन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार वो देश को 175 सबसे अमीर व्यक्ति थे. उस वक्त उनके पास 10,000 करोड़ की संपत्ति थी. वहीं, दिव्या खोसला की अपनी नेटवर्थ 42 करोड़ की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

एक्ट्रेस जल्द ही नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म एक चतुर नार में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में दिव्या एक गरीब महिला के किरदार में नजर आएंगी जो बस्ती में रहती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस को सच में बस्ती में रहना पड़ा था. फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें महीनों तक झुग्गी में रखा था. जहां उन्हें झाड़ू -पोछा से लेकर घर के सारे काम खुद ही करने पड़े. दिव्या ने अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी को ये सारी बातें खुद बताईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

दिव्या अर्चना से कहती हैं कि फिल्म की शूटिंग के लिए वो लखनऊ के एक गांव बादशाह नगर गई थीं. जहां वो बस्ती में रहीं और वहीं रहकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाषा सीखी. एक्ट्रेस के मुताबिक वो एक महीने तक एक बदबूदार नाले के बगल में रहती थीं और धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत हो गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

एक चतुर नार मूवी की बात करें तो इसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है. इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला कुमार के साथ सुशांत सिंह, छाया कदम, यशपाल शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)

एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 2005 में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार संग शादी की थी. कपल का एक बेटा भी है. बीच में दोनों के तलाक की भी अफवाह उड़ी थी. हालांकि दोनों ने इसपर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyakhossla)
September 06, 2025, 12:25 IST





