खेल » 1 साउथ से और 1 बॉलीवुड से… 2 सुपरस्टार्स को लेकर मेकर्स ने बना डाली ऐसी फिल्म, एक्शन देख चकराया सबका दिमाग

1 साउथ से और 1 बॉलीवुड से… 2 सुपरस्टार्स को लेकर मेकर्स ने बना डाली ऐसी फिल्म, एक्शन देख चकराया सबका दिमाग

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Hrithik Roshan and Jr NTR starrer ‘War 2’: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की कहानी भले ही लोगों को ज्यादा पसंद न आई हो, लेकिन एक्शन ने सबके होश उड़ा दिए हैं.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

नई दिल्ली. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त ‘वॉर 2’ एक्शन से भरपूर है. एक्शन प्रेमियों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. बता दें, पिछले चार दिनों में दुनिया भर में 170 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी ‘वॉर 2’ को इसके एक्शन के लिए ही पसंद किया जा रहा है, क्योंकि फिल्म की कहानी थोड़ी कमजोर है.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

बता दें, फिल्म का पहला पार्ट ‘वॉर’ साल 2019 में आया था, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे, लेकिन ‘वॉर 2’ में मेकर्स ने टाइगर की जगह साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लिया और एक एक्शन से भरपूर फिल्म बनाई.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

विकिपीडिया के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म तहलका मचा रही है.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त और ‘वॉर (2019)’ का सीक्वल है. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

वहीं, फिल्म में आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह कबीर धालीवाल नामक एक पूर्व खुफिया एजेंट की कहानी है, जो बदमाश बनने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन जाता है और एक विशेष इकाई के अधिकारी विक्रम चेलापति को उसे बेअसर करने का काम सौंपा जाता है.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

इस फिल्म में सिर्फ एक्शन है, लेकिन कहानी की बात करें तो ये कोई खास ट्विस्ट देने में कामयाब नहीं रही है. फिल्म की कहानी में कुछ नया नहीं है, लेकिन सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने कमाल कर दिया है.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

इस बार फिल्म की कहानी भारतीय खुफिया एजेंसी (रॉ) के 2 एजेंट्स की है, एक मेजर कबीर (ऋतिक रोशन) और दूसरे मेजर विक्रम चेलापति उर्फ रघु (जूनियर एनटीआर) की. फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां ‘वॉर’ की कहानी खत्म हुई थी.

अपूर्वा मुखीजा-गुरुचरण सिंह BB19 में होंगे शामिल, अनुराग कश्यप के हीरो का भी सलमान खान के शो में दिखेगा जलवा

इस बार कबीर ने रॉ से नाता तोड़ लिया है और एक फ्रीलांसर बन गया है, जो कॉन्ट्रैक्ट पर लोगों की हत्या करता है. इस बीच, कबीर कर्नल सुनील लूथरा (आशुतोष राणा) को मार देता है, जिससे रॉ बेहद नाराज हो जाती है और कबीर को खत्म करने की योजना बनाने लगती है.

homeentertainment

2 सुपरस्टार्स को लेकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, एक्शन देख चकराया सबका दिमाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी