Last Updated:
Plant Nursery Business: बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता के बीच पौधों की नर्सरी बिज़नेस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. सिर्फ 1-5 लाख के निवेश से घर या छोटे प्लॉट पर नर्सरी शुरू कर हर महीने 20-50 हजार …और पढ़ें
शुरुआती निवेश कितना लगेगा?
अगर आप एक छोटी नर्सरी शुरू करना चाहते हैं तो इसकी लागत आमतौर पर 1 लाख से 5 लाख तक आती है. यह खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप नर्सरी घर के आंगन, बालकनी या किराए/खरीदी गई जमीन पर शुरू कर रहे हैं. अगर नर्सरी को 1000-2000 वर्ग फुट क्षेत्र में सेट किया जाए तो कुल खर्च 3.5 से 5 लाख तक आ सकता है. हालांकि, अगर जगह आपकी खुद की है तो लागत काफी कम हो सकती है.
नर्सरी बिज़नेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर दिन आमदनी और अच्छा मुनाफा दोनों मिलता है. एक छोटी नर्सरी से हर महीने 20,000 से 50,000 तक शुद्ध मुनाफा कमाया (nursery ka business kaise Shuru kren) जा सकता है. औसतन इस बिज़नेस का प्रॉफिट मार्जिन 30-40 प्रतिशत रहता है. पौधों की वैराइटी के हिसाब से प्रति पौधा 10 रु. तक का शुद्ध लाभ होता है. सालाना स्तर पर, एक अच्छी तरह से मैनेज्ड नर्सरी से 2.5 से 10 लाख रु. तक की कमाई संभव है, यानी कॉर्पोरेट की नौकरी से भी ज्यादा.
क्यों है नर्सरी बिज़नेस फायदे का सौदा?
1. बढ़ती डिमांड: गार्डनिंग, होम डेकोर और खेती में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है.
2. कम रिस्क: छोटे स्तर पर शुरू करने पर निवेश कम होता है और मुनाफा जल्दी आने लगता है.
3. ऑनलाइन अवसर: सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पौधों की बिक्री करके कस्टमर बेस आसानी से बढ़ाया जा सकता है.
शुरुआत छोटे स्तर पर घर की जमीन या बालकनी से करें. पौधों की वैरायटी रखें, जैसे- फूल, सब्जी, फलदार और सजावटी पौधे. ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मीडियम से ग्राहकों तक पहुंच बनाएं. कृषि विभाग और नर्सरी ट्रेनिंग प्रोग्राम से तकनीकी सलाह लें. कम लागत और लगातार बढ़ती डिमांड की वजह से नर्सरी का बिज़नेस आज युवाओं से लेकर रिटायर्ड लोगों तक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुका है. यह न सिर्फ हर रोज आय का जरिया है बल्कि पर्यावरण को हरा-भरा रखने में भी योगदान देता है.
यह भी पढ़ें: ये छोटी-छोटी हरी पत्तियां बना देगी मालामाल! लागत 15 हज़ार और मुनाफा लाखों में; हर घर में होता है इस्तेमाल

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
Dehradun,Uttarakhand
September 09, 2025, 21:19 IST





