खेल » हॉकी से लेकर बॉक्सिंग तक, ये हैं धांसू स्पोर्ट्स ड्रामा, 2 बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर कूट डाले थे करोड़ों

हॉकी से लेकर बॉक्सिंग तक, ये हैं धांसू स्पोर्ट्स ड्रामा, 2 बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर कूट डाले थे करोड़ों

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


आज 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस खास दिन पर आज बॉलीवुड की उन स्पोर्ट्स ड्रामा के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और रोम-रोम में जुनून भर जाएगा.

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल “दंगल” (2016) सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी है, जिसने लाखों लोगों को खेल और संघर्ष के महत्व को समझाया. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म असली घटनाओं पर आधारित है और पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की जिंदगी को पर्दे पर उतारती है. फिल्म की कहानी हरियाणा के एक छोटे से गांव के पहलवान महावीर सिंह फोगाट (आमिर खान) की है, जिनका सपना था कि उनका बेटा भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल जीते. लेकिन उनके घर बेटियां होती हैं. शुरुआत में निराश होने के बावजूद, महावीर समझ जाते हैं कि उनकी बेटियां गीता (फातिमा सना शेख) और बबीता (सान्या मल्होत्रा) भी इस सपने को पूरा कर सकती हैं.

महावीर कड़ी मेहनत और सख्त ट्रेनिंग के जरिए अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाते हैं. समाज की ताने, लोगों की आलोचना और रूढ़िवादी सोच का सामना करते हुए गीता और बबीता धीरे-धीरे दुनिया को यह साबित करती हैं कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं. आमिर खान स्टारर फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दंगल ने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज किया था. इस फिल्म को 8.4 की धांसू रेटिंग मिली थी.

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन बायोपिक फिल्मों में से एक “भाग मिल्खा भाग” (2013) भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन और फरहान अख्तर के दमदार अभिनय ने इस फिल्म को न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाया बल्कि दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना दी. फिल्म में फरहान अख्तर, दिव्या दत्ता, सोनम कपूर ने लीड रोल अदा किया था.

बॉलीवुड की मशहूर बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और इसमें धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी. सुशांत का शानदार अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों को छू जाता है. फिल्म में धोनी के करियर का सबसे यादगार पल – 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत – फिल्म का अहम हिस्सा है. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन दर्ज किया था.

बॉलीवुड की प्रेरणादायक फिल्म “मैरी कॉम” (2014) भारत की महान बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है और मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं. प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को इतनी मजबूती से पर्दे पर उतारा कि दर्शक भावुक हो उठे. फिल्म मैरी कॉम के बचपन से लेकर विश्व बॉक्सिंग चैंपियन बनने तक के सफर को दिखाती है. दर्शन कुमार ने मैरी कॉम के पति का रोल अदा किया था.

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म “मैदान” भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर पर आधारित एक बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है और इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

2007 में रिलीज़ हुई “चक दे! इंडिया” भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया है और मुख्य भूमिका में शाहरुख खान नजर आए. फिल्म की कहानी संघर्ष, देशभक्ति और जीत की भावना को बखूबी दर्शाती है.

“चक दे! इंडिया” की कहानी भारतीय महिला हॉकी टीम और उसके कोच कबीर खान (शाहरुख खान) पर आधारित है. कबीर खान, जो कभी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान थे, देशद्रोही करार दिए जाने के बाद दोबारा अपनी पहचान बनाने के लिए महिला टीम को विश्व स्तर पर जीत दिलाने का जिम्मा उठाते हैं. शुरुआत में टीम में झगड़े, ईगो क्लैश और अनुशासन की कमी होती है. लेकिन कबीर खान अपनी मेहनत, सख्त कोचिंग और रणनीति से टीम को एकजुट करते हैं और अंत में वर्ल्ड कप जिताकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर देते हैं.

homeentertainment

हॉकी से लेकर बॉक्सिंग तक, ये हैं धांसू स्पोर्ट्स ड्रामा, 2 फिल्म ने कूटे थे Cr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी