विदेश » हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!

हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Black hole collision: 1.3 अरब प्रकाश-वर्ष दूर दो ब्लैक होल की टक्कर से निकली गुरुत्वीय तरंगें धरती तक पहुंचीं. LIGO ने इन्हें रिकॉर्ड कर स्टीफन हॉकिंग की 54 साल पुरानी थ्योरी और आइंस्टीन के ‘नो हेयर’ सिद्धांत की पुष्टि कर दी है.

हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!ब्लैक होल

अरबों साल पहले, और अरबों प्रकाश-वर्ष दूर, दो ब्लैक होल आपस में टकराए थे. उस टक्कर से निकलने वाली तरंगें अब जाकर जनवरी 2025 में धरती तक पहुचीं. इन तरंगों को वैज्ञानिकों ने LIGO नाम की मशीन से पकड़ा. यह अब तक का सबसे साफ और सटीक माप है.

इस टक्कर में दो बड़े ब्लैक होल थे. एक सूरज से 33 गुना भारी और दूसरा 32 गुना. जब दोनों मिले, तो एक और भी बड़ा ब्लैक होल बना. इसका वजन सूरज से करीब 62 गुना था. इस टक्कर से बनी तरंगों को वैज्ञानिकों ने ‘GW250114’ नाम दिया. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस खोज से स्टीफन हॉकिंग की 1971 वाली भविष्यवाणी सच साबित हो गई. हॉकिंग ने कहा था कि ब्लैक होल का जो किनारा होता हैजहां से कोई चीज वापस नहीं आतीवह हमेशा बढ़ता है, घटता नहीं.

एक और बात भी साफ हुई. इसे नो हेयर थ्योरम कहते हैं. आसान भाषा में मतलब ये कि ब्लैक होल बहुत सीधा-सादा होता है. इसे बस दो चीज़ों से समझा जा सकता हैइसका वजन और इसका घूमना. बाकी सारी जानकारी ब्लैक होल के अंदर हमेशा के लिए गायब हो जाती है.

ये नतीजे आइंस्टीन की थ्योरी से भी मेल खाते हैं. यानी ब्लैक होल्स वैसा ही बर्ताव करते हैं जैसा आइंस्टीन ने बताया था. अगर ऐसा न होता तो हमें मानना पड़ता कि या तो आइंस्टीन की थ्योरी गलत है या ब्लैक होल सच में ब्लैक होल नहीं हैं. LIGO के लिए यह बड़ी सफलता है. 2015 में पहली बार गुरुत्वीय तरंगें पकड़े जाने के बाद अब तक करीब 300 ऐसे ब्लैक होल टकराने के मामले देखे जा चुके हैं. आने वाले समय में LIGO और भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि और छोटे-छोटे संकेत पकड़ सके.

लेकिन खतरा यह है कि अमेरिका की सरकार LIGO के एक स्टेशन को बंद करने का सोच रही है. अगर ऐसा हुआ तो पूरा प्रोजेक्ट रुक सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि ब्लैक होल के राज अब धीरे-धीरे खुल रहे हैं.

homeworld

हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी