Last Updated:
ईडी ने इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, सगरी सिंह पर 80 करोड़ के फर्जी इन्वेस्टमेंट, हवाला और विदेशी संपत्तियों के मामले में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की.
हिमाचल और दिल्ली में ईडी के रेड में 80 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में छह ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. ईडी की छापेमारी शुक्रवार और शनिवार को हुई थी. ये कार्रवाई दिल्ली बेस्ड इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सगरी सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई.

सिंगापुर स्थित Aerostar Venture Pte Ltd और दुबई स्थित United Aerospace DWC LLC में मनविंदर और सगरी सिंह की हिस्सेदारी और करोड़ों के लेन देन का पता चला है.
, करोड़ों रुपये के लेन-देन, अनसिक्योर्ड लोन और सैलरी पेमेंट्स का जाल शामिल है.
7 करोड़ का हेलिकॉप्टर

ईडी के रेड में किराये के हेलिकॉप्टर का खुलासा.
80 करोड़ का घापला
जांच एसेंजी ईडी ने बताया कि अब तक के फाइनेंसिल रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर इन अघोषित विदेशी संपत्तियों और खातों की कुल कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है. छापेमारी के दौरान शिमला के नालदेहरा स्थित Auramah Valley प्रोजेक्ट से ईडी को कैश ट्रांजैक्शन के सबूत भी मिले, जहां फ्लैट की बिक्री का एक हिस्सा कैश में वसूला जाता था. कुछ बही खाते से पता चला कि अब तक 29 करोड़ रुपये नकद लिए जा चुके हैं.

नालदेहरा स्थित Auramah Valley प्रोजेक्ट
हावाला से कैश ट्रांजेक्शन

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
September 21, 2025, 12:49 IST





