खेल » हुमा कुरैशी-रचित सिंह सगाई की खबरें, बयान का टोरंटो प्रीमियर

हुमा कुरैशी-रचित सिंह सगाई की खबरें, बयान का टोरंटो प्रीमियर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में अपनी फिल्म ‘बयान’ की वजह से हुमा कुरैशी सुर्खियां बटोर रही थीं. फिलहाल, वह अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में हैं. कुछ खबरें संकेत दे रही हैं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रचित सिंह से सगाई कर ली है.

हुमा कुरैशी ने ब्वॉयफ्रेंड रचित सिंह से की सगाई? छाई हुई थीं अफेयर की अफवाहेंरचित सिंह संग हुमा की फोटो वायरल है. (फोटो साभार: Instagram@rachitsingh08)
नई दिल्ली: हुमा कुरैशी अपने अच्छे दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस की फिल्म ‘बयान’ का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार प्रीमियर हुआ. लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और बड़ी खबरें भी हैं. अफवाहें हैं कि हुमा ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई कर ली है.

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सू्त्र के हवाले से बताया कि हुमा और रचित काफी समय से साथ हैं और रविवार को रचित ने एक निजी इवेंट में हुमा को प्रपोज किया और उसने हां कह दिया है. यह एक इवेंट था जो अमेरिका में हुआ. वे अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि इसे पब्लिक के सामने कब लाना है. हुमा और रचित के रिश्ते की अफवाहें तब जोर पकड़ने लगी थीं, जब उनकी दोस्त, सिंगर अकासा सिंह ने दोनों के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की थी. फोटो के कैप्शन में लिखा था, ‘हुमा, आपके छोटे से हेवन के लिए बधाई. सबसे अच्छा नाम. सबसे अच्छी रात थी.’

हुमा कुरैशी
(फोटो साभार: Instagram@rachitsingh08)
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे थे रचित सिंह
हुमा, रचित के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आई थीं. उनकी केमिस्ट्री को नजरअंदाज करना मुश्किल था और फैंस ने तुरंत खोज-खबर शुरू कर दी और जानने की कोशिश की कि यह मिस्ट्री मैन कौन है. दोनों को रचित के निजी बर्थडे सेलिब्रेशन में एक-साथ देखा गया, जिससे उनकी सगाई की अटकलें और बढ़ गईं.

कौन है रचित सिंह?
रचित इंडस्ट्री में कोई नया नाम नहीं हैं. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर हैं. उन्होंने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी. हुमा के साथ उनकी नजदीकियां काफी समय से चर्चा में हैं. दोनों को मार्च 2024 में शाहरुख और गौरी खान की पार्टी में एक-साथ देखा गया था, जहां वे एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आए.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

हुमा कुरैशी ने ब्वॉयफ्रेंड रचित सिंह से की सगाई? छाई हुई थीं अफेयर की अफवाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी