मनोरंजन » हीरोइन ने 50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर नंगे पैर किया डांस, फिल्म हुई सुपरहिट, गाना सुन खिल उठता है मन – when Karishma kapoor dance barefoot amid 50 degree Celsius temperature for jeth ki dopahri mein lyrics coolie number 1 superhit movie

हीरोइन ने 50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर नंगे पैर किया डांस, फिल्म हुई सुपरहिट, गाना सुन खिल उठता है मन – when Karishma kapoor dance barefoot amid 50 degree Celsius temperature for jeth ki dopahri mein lyrics coolie number 1 superhit movie

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Superhit Movie : किसी भी सफल फिल्म के पीछे हीरो-हीरोइन समेत डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की अटूट मेहनत होती है. फिल्म एक सामूहिक प्रयास का नाम है. यूनिट से जुड़े हर शख्स का योगदान अहम होता है. 90 के दशक में एक्टर-एक्ट्रेस एक जुनून के साथ काम करते थे. कई बार तो 40-50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर नंगे पैर शूटिंग करते थे. 1995 में ऐसी ही एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी जिसमें एक्ट्रेस ने भीषण गर्मी में नंगे पैर डांस किया था. संयोग देखिए कि गाना और फिल्म दोनों ही सुपरहिट रहे. वो एक्ट्रेस कौन थी, गाना-फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं……..

हीरोइन ने 50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर नंगे पैर किया डांस, फिल्म हुई सुपरहिटZoom

करिश्मा कपूर-गोविंदा की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ 1995 में रिलीज हुई थी..

नई दिल्ली. 40-50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर एक्ट्रेस ने नंगे पैर डांस किया. हीरो-हीरोइन ने अपनी अदाकारी से भी सबका दिल जीता. यह दास्ता है उस फिल्म की जिसका क्रेज आज भी बरकरार है. फिल्म का म्यूजिक इतना मेलोडियस था कि हर गाना लोगों के दिल में बस गया. हर गाने लोगों की जुबान पर था. हम बात कर रहे हैं 30 जून 1995 को रिलीज हुई फिल्म कुली नंबर वन की. यह एक मसाला फिल्म थी जिसका डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था. फिल्म की कहानी रुमी जाफरी-कादर खान ने लिखी थी. फिल्म में गोविंदा-करिश्मा कपूर, कादर खान, शक्ति कपूर, हरीश कुमार, सदाशिव अमरापुरकर और महेश आनंद नजर आए थे.

यह एक कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म थी जिसके गाने समीर ने लिखे थे. आनंद-मिलिंद की सुरीली धुनों से उन्हें सजाया था. सभी गाने पॉप्युलर हुए थे. इस फिल्म का एक गाना ‘जेठ की दोपहरी में गर्मी लगे है राजा, गर्मी लगे है’ हैदराबाद में शूट हुआ था.

खुले बाल, घाघरा-चोली, गर्मी और पसीना

करिश्मा कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वो भी एक समय था जब कुली नंबर वन की शूटिंग हैदराबाद में प्रचंड गर्मी में हो रही थी. 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच मैंने नंगे पैर शूटिंग की थी. मैंने घाघरा-चोली पहनकर सॉन्ग की शूटिंग की थी. खुले बाल, गर्मी और पसीना. मुझे लगता है कि सिर्फ पैशन के चलते ऐसा कर पाई.’

कॉलेज सिर्फ दो माह गई थी : करिश्मा कपूर

उन्होंने अपने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं 16-17 साल की उम्र में ही फिल्मों में आ गई. स्कूल के बाद कॉलेज सिर्फ दो माह के लिए गई और फिर फिल्में शुरू कर दीं. उन दिनों फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम नहीं था, इसलिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी. मुझ पर कई तरह के कमेंट किए जाते थे. मुझे बचपन से ही शौक था कि हीरोइन बनूं. मेरी पूरी फैमिली फिल्म लाइन में है. मेरी पहली फिल्म प्रेमकैदी थी, फिर वहां से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.’

कुली नंबर वन फिल्म के अन्य पाप्युलर गानों में ‘जब दिल ना लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना, हुस्न है सुहाना, मैं तो रास्ते जा रहा था…’ शामिल थे जो आज भी शादी-विवाह में सुनने को मिल जाते हैं. यह फिल्म 1993 में आई तमिल फिल्म चिन्ना मैपिल्लाई का रीमेक थी.कुली नंबर वन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. कुली नंबर 1 को 90 के दशक की आइकॉनिक मूवी माना जाता है.

About the Author

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

homeentertainment

हीरोइन ने 50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर नंगे पैर किया डांस, फिल्म हुई सुपरहिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी