खेल » हीरोइन के सॉन्ग पर हीरो ने किया डांस, बच्चों की तरह जिद करके लिया गाना, मूवी निकली ब्लॉकबस्टर – When Anil Kapoor stubborn to dance on most popular bollywood song ek to teen tezaab movie madhuri dixit film turn blockbuster amusing story

हीरोइन के सॉन्ग पर हीरो ने किया डांस, बच्चों की तरह जिद करके लिया गाना, मूवी निकली ब्लॉकबस्टर – When Anil Kapoor stubborn to dance on most popular bollywood song ek to teen tezaab movie madhuri dixit film turn blockbuster amusing story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Tezaab Movie Unknown Facts : फिल्मों में हीरो-हीरोइन के सॉन्ग की सिचुएशन या तो अलग-अलग होती है या फिर दोनों पर कोई सॉन्ग फिल्माया जाता है. 37 साल पहले आई एक मूवी की शूटिंग के दौरान एक्टर ने जब हीरोइन का गाना सु…और पढ़ें

हीरोइन के सॉन्ग पर हीरो ने किया अकेले डांस, मूवी निकली ब्लॉकबस्टर1988 में आई बॉलीवुड फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित को रातोंरात स्टार बना दिया था…
मुंबई. यह कहानी 11 नवंबर, 1988 में पर्दे पर आई ऐसी बॉलीवुड मूवी की है जिसने रातोंरात माधुरी दीक्षित को स्टार बनाया. अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की जोड़ी को हिट बना दिया. यह फिल्म माधुरी के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. नाम था : तेजाब. फिल्म में हमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के अलावा अनुपम खेर, किरण कुमार, अन्नू कपूर, सुरेश ओबेरॉय और चंके पांडे लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्ट और प्रोड्यूस एन. चंद्रा ने किया था. डायलॉग्स भी उन्होंने ही लिखे थे. म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था. गीतकार जावेद अख्तर थे. फिल्म में कुल 4 गाने रखे गए थे. म्यूजिक सुपरहिट रहा था. ‘एक दो तीन’ सॉन्ग बहुत लोकप्रिय हुआ था जिसे अलका याज्ञनिक ने आवाज दी थी.

फिल्म का बजट करीब दो करोड़ रुपये का था. फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह उस समय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 1988 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तेजाब पहले नंबर पर थी.

35 साल में बनी वो 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, पांचों में नजर आया एक जैसा पैटर्न, एक ने तो रच दिया इतिहास

द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर ने किस्से के बारे में बताया था, ‘तेजाब फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ सिर्फ माधुरी पर फिल्माया जाना था. गाना मैंने सुना तो समझ गया कि ये तो सुपरहिट होगा. फिर मैंने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से ऐसे ही गाने की डिमांड की. उन्होंने कहा कि ये तो लड़कियों का गाना है. मैंने जिद पर अड़ गया तो उन्होंने जावेद अख्तर से बात करने के लिए कहा. मैंने जावेद साहब को फोन लगया और कहा कि मैं कुछ नहीं जानता. आप तो इतने बड़े राइटर हैं, फनकार हैं, कुछ भी करिए लेकिन एक दो तीन जैसा गाना मेरे लिए भी लिख दीजिए. मैंने अपना गाना जबर्दस्ती डलवाया था.’

राज कपूर के प्यार भरे वो 2 शब्द, जिस पर बनी कालजयी फिल्म, रो पड़े दर्शक, मूवी निकली सुपरहिट

रातोंरात स्टार बनी माधुरी दीक्षित

तेजाब फिल्म का ‘एक दो तीन’ गाना सुपरहिट रहा था. माधुरी ने फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाया था. फैंस उन्हें ‘मोहिनी’ के नाम से पुकारने लगे थे. माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘गाना मुझे फनी सा लगा था. गाने में सिर्फ नंबर थे लेकिन जब गाना पिक्चराइज हुआ और सरोज जी कोरियोग्राफ किया तब मुझे उसका इंपैक्ट पता चला.’

चाचा की फिल्म हुई फ्लॉप तो भतीजे ने मनाया जश्न, सलीम-जावेद ने लिया ऐसा बदला, बंद हो गई बोलती

कपिल शर्मा के शो में माधुरी ने कहा था, ‘तेजाब हिट होते ही मेरी पोजिशन चेंज हो गई. मुझे स्टेज पर पहली बार पहचान मिली. तेजाब जब रिलीज हुई तो मैं मुंबई में नहीं थी. अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका गई हुई थी. जब वापस आई तो एयरपोर्ट पर कुछ लड़कों ने मुझे देखकर कहा कि वो देखो हीरोइन जा रही है. दोनों भागकर आए. मुझसे ऑटोग्राफ लिया. मुझे हैरानी हुई और लगा कि दोनों ने मुझे पहचान लिया है. एक लड़के ने कहा कि आप हीरोइनी है ना, ऑटोग्राफ दीजिए. मैंने जैसे ही M से सिग्नेचर किया तो एक लड़के ने दूसरे से कहा कि देख-देख M..M…मोहिनी है ये मोहिनी.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

हीरोइन के सॉन्ग पर हीरो ने किया अकेले डांस, मूवी निकली ब्लॉकबस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी