भारत » हिमाचल के भुंतर में डरावना फ्लैश फ्लड…4 दिन से मलबे में दफ्न 8 लोग, कुल्लू शहर के आसपास 16 घंटे से ब्लैक ऑउट

हिमाचल के भुंतर में डरावना फ्लैश फ्लड…4 दिन से मलबे में दफ्न 8 लोग, कुल्लू शहर के आसपास 16 घंटे से ब्लैक ऑउट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Kullu Landslide and Flash Flood: कुल्लू में भारी भूस्खलन और फ्लेश फ्लैड से दो मौतें, आठ लोग मलबे में दफ्न, एनडीआरएफ समेत कई टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं, बिजली आपूर्ति बाधित है.

VIDEO:भुंतर में डरावना फ्लड, मलबे में दफ्न 8 लोग, कुल्लू शहर में ब्लैकऑउटहिमाचल के कुल्लू के भुंतर में गुरुवार को फ्लैश फ्लड आया.
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में कुदरत ने ऐसा कहर ढाया है कि पांच दिन में दो लोगों की मौत, 8 लोग मलबे में दफ्न हैं. बीते 4 दिन से जहां दो लोग इनर अखाड़ा बाजार के घर के मलबे में दफ्न है. वहीं, 48 घंटे से छह लोगों की तलाश अखाड़ा बाजार की एक अन्य लोकेशन पर चल रही है. उधऱ, गुरुवार को जिले के भुंतर में भीषण फ्लेश फ्लैड देखने को मिला और पिपलागे नाले में पेड़, पत्थर और मलबा बहते हुए नजर आया.

साथ ही कुल्लू शहर में आसपास रात से ही ब्लेक आउट है. राहत की बात है कि आज मौसम कुछ हद तक खुला है और धूप खिली है. हालांकि, हल्के बादल भी मौजूद हैं. उधर, सीएम सुक्खू भी आज कुल्लू और मनाली के दौरे पर पहुंच रहे हैं और हालात का जायजा लेंगे. बता दें कि बिजली महादेव की पहाड़ियों से भी गुरुवार को लैंडस्लाइड हुआ और नाले में पत्थर गिरते नजर आए.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में 2 और 4 सितंबर को इन अखाड़ा बाजार में दो लोकेशन पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ. इसमें 2 सितंबर को एक घर में कश्मीर मजदूर के अलावा, एनडीआरएफ का जवान दबे हुए हैं. वहीं, 4 सितंबर को के कारण मलबे में दबे छह लोगों के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 32 घंटे से चल रहा है. घटनास्थल पर पहाड़ी से बार-बार मलबा आने की वजह से गुरुवार शाम को सर्च ऑपरेशन रोका गया था औऱ अब सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ है.

जानकारी के अनुसार, दो घरों पर हुए भूस्खलन में 1 युवक की मौत, तीन लोग घायल और छह लोग मलबे में दफ्न है. इसमें गुरुवार को महिला के शरीर सिर का कुछ हिस्सा बरामद हुआ है. लेकिन जम्मू एवं कश्मीर के पांच लोगों का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी