Last Updated:
अदा शर्मा, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से दर्शकों के बीच पॉपुलर हुईं. वे अब क्राइम थ्रिलर ‘हातक’ में एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगी. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है.
फिल्म हातक को अगले साल रिलीज करने की योजना है.नई दिल्ली: अदा शर्मा की अगली फिल्म ‘हातक’ का पहला पोस्टर लोगों को पसंद आ रहा है. अदा शर्मा अपने किरदार शिवरंजनी आचार्य के रूप में दिखाई दे रही हैं. ट्रेंच कोट, सूट और कैप पहने हुए हाथ में बंदूक थामे उनका यह लुक फिल्म के तीखे और सख्त मिजाज को दर्शाता है. फिल्म की टैगलाइन ‘वन हाइस्ट, नो मर्सी’ संकेत करती है कि यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी.
अदा शर्मा ने फिल्म को लेकर कहा, ‘हातक का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद रोमांचक है. अजय सर एक जाने-माने विज्ञापन फिल्ममेकर हैं और यह उनकी पहली फीचर फिल्म है. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्होंने अपना नजरिया बयां किया, तो मैं तुरंत इस प्रोजेक्ट से जुड़ गई. मुझे खुशी है कि ‘द केरल स्टोरी’, सनफ्लॉवर 2 और रीता सन्याल के बाद निर्देशक मुझे इतने अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में देख रहे हैं.’ फिल्म का निर्देशन और लेखन अजय के शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने अब तक विज्ञापन जगत में अपनी पहचान बनाई है. यह उनकी पहली फीचर फिल्म होगी. ‘हातक’ का निर्माण 8 पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक कच्ची, दमदार कहानी पेश करने का दावा करती है.
View this post on Instagram





