Last Updated:
Midwest IPO : मिडवेस्ट IPO में निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (Midwest IPO GMP) भी लगातार बढ रहा है. ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया भी इस इश्यू के प्रति सकारात्मक है. आज यह आईपीओ बंद हो जाएगा.
मिडवेस्ट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,014 से ₹1,065 प्रति शेयर तय किया गया है. Midwest IPO: मिनरल प्रोसेसिंग कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड के ₹451 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है. दो दिन में ही यह आईपीओ 12.34 गुना भर गया है. इश्यू में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है. मिडवेस्ट आईपीओ की रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी 8.63 गुना, क्यूआईबी का हिस्सा 1.93 गुना और एनआईआई श्रेणी 34.89 गुना भरी है. पहले ही दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. पब्लिक के लिए बोली खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से कंपनी ₹135 करोड़ रुपये जुटाए थे. ग्रे मार्केट में भी मिडवेस्ट आईपीओ के अनलिस्टेड शेयर धमाल मचा रहे हैं और 13.61 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.
क्या करती है कंपनी
तेलंगाना स्थित मिडवेस्ट लिमिटेड नेचुरल स्टोन उद्योग से जुड़ी है. कंपनी अब ग्रेनाइट से आगे बढ़कर क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (Rare Earth Elements) की प्रोसेसिंग सेगमेंट में भी उतर रही है. कंपनी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 16 ग्रेनाइट खदानों का संचालन करती है.
मिडवेस्ट आईपीओ GMP
आईपीओ मार्केट में मिडवेस्ट के शेयरों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आईपीओवॉच के अनुसार, आज मिडवेस्ट IPO का जीएमपी (Grey Market Premium) ₹145 चल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत सब्सक्रिप्शन और बुधवार को शेयर बाजार की रिकवरी ने ग्रे मार्केट में सकारात्मक भावना पैदा की है. मिडवेस्ट IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर को होने की उम्मीद है, जबकि शेयर की लिस्टिंग 24 अक्टूबर को होनी है.
क्या आपको लगाना चाहिए पैसा?
लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीपी इक्विटीज (BP Equities) ने मिडवेस्ट IPO को “सब्सक्राइब” रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत मार्केट स्थिति और प्राकृतिक एवं इंजीनियर्ड स्टोन की बढ़ती वैश्विक मांग निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर पेश करती है. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने भी IPO को “Subscribe” टैग दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि मिडवेस्ट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति, क्वार्ट्ज और भारी खनिज खनन के विस्तार और दुर्लभ पृथ्वी खनिज के लाइसेंस इसे लंबी अवधि के लिए मजबूत बनाते हैं.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
October 17, 2025, 10:20 IST





