मनोरंजन » ‘हर किसी को ट्रक में फेंका जा रहा था’, रणबीर ने राज कपूर की ‘डरावनी’ होली का सुनाया किस्सा, जश्न क्यों हुआ बंद?

‘हर किसी को ट्रक में फेंका जा रहा था’, रणबीर ने राज कपूर की ‘डरावनी’ होली का सुनाया किस्सा, जश्न क्यों हुआ बंद?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की तमाम होली पार्टियों में राज कपूर का जश्न बहुत खास था. रणबीर कपूर ने उस होली से जुड़ी बचपन की यादें शेयर कीं. उन्होंने दादा राज कपूर की होली पार्टियों को ‘डरावना’ बताया, क्योंकि वहां लोगों को रंगों से सराबोर करके ट्रकों में फेंक दिया जाता था. इन आयोजनों में केवल सितारे ही नहीं, बल्कि स्पॉटबॉय और टेक्नीशियन भी शामिल होते थे. यह फिल्म इंडस्ट्री की यूनिटी को बयां करता था. भीड़ और सिक्योरिटी को देखते हुए इन पार्टियों को बंद कर दिया गया. फिलहाल, रणबीर कपूर ‘रामायण’ और ‘एनिमल’ के सीक्वल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो 2026 तक रिलीज होंगे.

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘शोमैन’ राज कपूर की होली पार्टियां आज भी एक मिसाल मानी जाती हैं. रणबीर कपूर ने इन यादगार और कुछ हद तक ‘खतरनाक’ लगने वाली पार्टियों के बारे में दिलचस्प खुलासे किए.

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

रणबीर कपूर बताते हैं कि जब वह बहुत छोटे थे, तब राज कपूर की होली पार्टियों का माहौल उनके लिए काफी डरावना होता था. चारों तरफ शोर, हुड़दंग और बेतहाशा रंगों को देखकर सहम जाते थे. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

रणबीर बताते हैं कि उस दौर में गुलाल से ज्यादा पक्के रंगों का चलन था. रणबीर याद करते हैं कि लोग रंगों में इस कदर डूबे होते थे कि पहचानना मुश्किल हो जाता था. कोई नीला, कोई पीला तो कोई पूरी तरह काला नजर आता था. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

रणबीर ने एक मजेदार और हैरान करने वाली बात बताई कि जश्न इतना जंगली होता था कि लोगों को उठाकर सीधे ट्रकों में फेंक दिया जाता था. यह सब मजाक और मस्ती का हिस्सा था, लेकिन देखने वाले के लिए यह किसी रोमांचक फिल्म जैसा होता था. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

होली पार्टियां केवल बड़े सुपरस्टार्स तक सीमित नहीं थीं. राज कपूर के दिल में सबके लिए जगह थी. कैमरामैन से लेकर स्पॉटबॉय और प्रोडक्शन के छोटे-से-छोटे कर्मचारी भी साथ बैठकर जश्न मनाते थे. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

ranbir kapoor, raj kapoor, holi,  raj kapoor holi, bollywood holi

मशहूर निर्देशक राहुल रवैल ने भी रणबीर की बात पर मुहर लगाई. उन्होंने बताया कि वह जश्न वाकई दिन भर चलता था और पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह वहां मौजूद रहती थी. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

Ranbir kapoor

आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी मशहूर पार्टियां बंद क्यों हुईं? राहुल रवैल की मानें, तो जैसे-जैसे इन पार्टियों का नाम बढ़ा, वहां सिक्योरिटी इंतजामों को संभालना मुश्किल हो गया. अनजाने लोग भी अंदर घुसने लगे, जिससे प्राइवेसी और सुरक्षा का खतरा बढ़ गया.

ranbir kapoor, raj kapoor, holi, raj kapoor holi, bollywood holi

रणबीर कपूर अब खुद एक बड़े स्टार हैं. वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. साथ ही, ‘एनिमल’ के सीक्वल में उनका डबल रोल देखने को मिलेगा. रणबीर कपूर की सबसे चर्चित फिल्म नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ होगी. इसमें वह भगवान राम का किरदार निभाएंगे. यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म दिवाली 2026 तक पर्दे पर आने की उम्मीद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी