Last Updated:
Bhiwani Women Teacher Murder: हरियाणा के भिवानी में टीचर मनीषा की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया. परिजनों ने स्कूल संचालक पर शक जताया और रोड जाम किया. पुलिस जांच में जुटी है.
हरियाणा के भिवानी में प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर की हत्या. दरअसल, सुबह लोहारू कस्बे के सिंघानी गांव की नहर के पास खेतों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस युवती की हत्या गला रेत कर बड़ी ही बेरहमी से की गई थी. सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो पता चला की मृतका पड़ोस के ढाणी लक्ष्मण गांव की रहने वाली है. जो सिंघानी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी.
मृतका मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वो दो दिन से अपनी बेटी की तलाश कर रहे हैं. आज यहां गला रेत कर उसकी हत्या की सूचना मिली है. पीड़ित पिता ने कहा कि जब हमने स्कूल संचालकों से पूछना चाहा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. वहाँ स्कूल स्टाफ़ के कुछ लोग मिले, वो शराब के नशे में थे.
जाम खुलवाने पहुँचे लोहारू डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि मनीषा दो दिन से लापता थी. उसकी 11 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. आज उसका शव मिला है. डीएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों व हत्यारे की गिरफ़्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है. उधर, दो दिन से लापता टीचर मनीष की इस कदर बेरहमी से हुई ये हत्या, फिलहाल परिजनों व पुलिस के लिए पहली बनी हुई है. अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि मनीष की हत्या किसने और क्यों की.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
Bhiwani,Bhiwani,Haryana
August 14, 2025, 08:31 IST





