Last Updated:
अनीता आडवाणी ने बताया कि राजेश खन्ना खाने के बड़े शौकीन थे. उन्हें हर दिन खाने में 10 डिशेज चाहिए होती थीं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर टेबल पर कम डिशेज होती थीं, तो काका थोड़ा नाराज हो जाते थे.
रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने राजेश खन्ना को लेकर किया दिलचस्प खुलासा.नई दिल्ली. राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. इंडस्ट्री में उनके स्टारडम के सामने सभी सितारे फेल थे. एक्टिंग के मामले में भी काका का कोई सानी नहीं था. वह राजाओं वाली जिंदगी जीते थे. हाल ही में राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने बताया कि सुपरस्टार कैसे वह हर दिन खाने में अलग-अलग डिशेज की मांग करते थे.
यूट्यूब चैनल रील मीट्स रियल पर बात करते हुए अनीता ने बताया कि राजेश खन्ना को टेबल पर अलग-अलग तरह की डिशेज चाहिए होती थी. उन्होंने कहा, ‘उनके पास लगभग 6-7 स्टाफ थे और एक कुक हमेशा घर में रहता था. मैं भी कभी-कभी उनके लिए खाना बनाती थी, जैसे उन्हें छोले बहुत पसंद थे, तो मैंने फिर भटूरे के साथ छोले बनाना सीखा. उन्हें इन सभी चीजों का बहुत शौक था. वह खाने के शौकीन थे.’
10 से कम डिशेज मिलने पर हो जाते थे नाराज
अनीता आडवाणी ने बताया कि अगर टेबल पर 10 से कम आइटम होते, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता था. मैं और घर का स्टाफ समझ नहीं पाते थे कि क्या करें. जब पूछा गया कि क्या बाकी का खाना बर्बाद हो जाता था, तो अनीता ने स्पष्ट किया कि स्टाफ के लोग भी वही खाना खाते थे, जो उनके लिए बनता था. अनीता आडवाणी ने आगे बताया, ‘अगर आप उन्हें ज्यादा डिशेज नहीं परोसते, तो वह कहते कि हम रेफ्यूजी हैं क्या? खाना नहीं देते?’
अनीता ने राजेश खन्ना संग की थी शादी?
अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि उन्होंने राजेश खन्ना के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी और फिर दोनों साथ में रहने लगे थे. राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से साल 1973 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी 10 साल में ही टूट गई थी और बिना तलाक दिए अलग हो गए थे. हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे से अलग रहने के बावजूद कानूनी रूप से शादीशुदा रहने का फैसला किया था. इस बीच राजेश ने साल 2004 में अनीता आडवाणी के साथ रहना शुरू कर दिया, जो रिश्ता उनके निधन तक जारी रहा. राजेश खन्ना का 2012 में 69 साल की उम्र में निधन हो गया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 22, 2025, 08:22 IST





