मनोरंजन » ‘हम उन्हें मिस करेंगे’, ‘भागम भाग 2’ से गोविंदा की छुट्टी पर परेश रावल का छलका दर्द, निभा रहे डबल रोल

‘हम उन्हें मिस करेंगे’, ‘भागम भाग 2’ से गोविंदा की छुट्टी पर परेश रावल का छलका दर्द, निभा रहे डबल रोल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने बताया कि ‘भागम भाग 2’ में गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी नजर आएंगे. परेश ने अक्षय कुमार और मनोज की इस नई जोड़ी को ‘यूनिक’ बताया, हालांकि उन्होंने गोविंदा को मिस करने की बात भी कुबूली. राज शांडिल्य के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में परेश रावल डबल रोल में दिखेंगे. फिल्म में अक्षय के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी को कास्ट किया गया है, जबकि मनोज के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है.

ख़बरें फटाफट

'हम उन्हें मिस करेंगे', 'भागम भाग 2' से गोविंदा की छुट्टी पर परेश का छलका दर्दZoom

‘भागम भाग 2’ में मनोज बाजपेयी की एंट्री

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल की कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए दिग्गज एक्टर परेश रावल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि ‘भागम भाग 2’ में अब गोविंदा नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है. परेश रावल ने अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की इस नई जोड़ी को ‘बेहद अलग और अनूठा कॉम्बिनेशन’ बताया है. हालांकि, गोविंदा के फिल्म से बाहर होने की खबरों ने फैंस को थोड़ा निराश किया है, जिस पर परेश रावल ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि सेट पर गोविंदा की कमी खलेगी, लेकिन फिल्म का नया रूप दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा.

गोविंदा के फिल्म से हटने के सटीक वजहों पर परेश रावल ने कुछ नहीं कहा. वे बोले कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. इस बीच, परेश रावल खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी रोमांचित हैं, क्योंकि फिल्म में वे डबल रोल निभाते नजर आएंगे. परेश रावल के लिए दोहरी भूमिका निभाना नया नहीं है. वे ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में अपना टैलेंट दिखा चुके हैं. ‘भागम भाग 2’ का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं, जिन्होंने प्रियदर्शन की मूल फिल्म की एनर्जी को बरकरार रखते हुए कहानी को एक नए और मॉडर्न दिशा में ले जाने की कोशिश की है.

अगले महीने से फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी, जो इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिलहाल फिल्म की टीम मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक मजबूत अभिनेत्री की तलाश में जुटी है. गोविंदा 2019 के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनके फैंस को उम्मीद थी कि इस सीक्वल के जरिए उनकी और अक्षय की सुपरहिट जोड़ी फिर से लौटेगी, लेकिन अब मेकर्स एक नई केमिस्ट्री के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने वाली है, जिसने फैंस के बीच रोमांच पैदा कर दिया है. गौरतलब है कि गोविंदा बीते कई सालों से एक्टिंग में सक्रिय नहीं हैं. उन्हें बेहतर मौकों की तलाश है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘हम उन्हें मिस करेंगे’, ‘भागम भाग 2’ से गोविंदा की छुट्टी पर परेश का छलका दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी