खेल » ‘हमें पालने के चक्कर में सालों तक…’, श्रीदेवी के बारे में खुशी कपूर का खुलासा, बताया जाह्नवी से सीखी वफादारी

‘हमें पालने के चक्कर में सालों तक…’, श्रीदेवी के बारे में खुशी कपूर का खुलासा, बताया जाह्नवी से सीखी वफादारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

खुशी कपूर ने कहा कि जाह्नवी कपूर बेहद वफादार हैं और अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. वहीं, उन्होंने श्रीदेवी फैमिली को संभालने का तरीका सीखा. उन्होंने कहा कि जब वह छोटी थीं, तब उनकी मां ने काम नहीं किया.

'हमें पालने के चक्कर में सालों तक...', श्रीदेवी के बारे में खुशी का खुलासाजाह्नवी कपूर-खुशी कपूर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ.
मुंबई. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का एक बड़ा फैंसबेस है. वह अभी तक दो ही फिल्मों ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ में काम किया. उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर भी टॉप एक्ट्रेस हैं. सौतेले भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. खुशी का कहना है कि वह अपनी फैमिली के हर सदस्य से कुछ न कुछ सीखती हैं. उन्होंने बताया कि दिवंगत मां श्रीदेवी से क्या-क्या सीखा. उन्होंने बताया की जाह्नवी से वफादारी सीखी है.

खुशी कपूर ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अपनी मां से बहुत कुछ सीखा है. मैंने उन्हें कई सालों तक काम करते हुए और हमें एक फैमिली के रूप में संभालते हुए देखा है. जब हम छोटे थे. वह हमें पाल रही थीं, तब उन्होंने काम नहीं किया. मुझे लगता है कि मैंने उनसे सीखा कि किसी को पालना कैसे है. मैंने उन्हें यह करते हुए देखा है.”

बोनी कपूर की फेवरिट हैं खुशी कपूर

खुशी कपूर बताया कि वह अपनी पिता की फेवरिट हैं. खुशी ने कहा,”वह बहुत ही भावुक हैं. वह हम सभी का कितना ख्याल रखते हैं. मुझे लगता है कि वह एक देने वाले व्यक्ति हैं, और यह एक चीज है जिसे मैं सच में उनकी प्रशंसा करती हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपने परिवार के हर सदस्य से कुछ न कुछ सीखा है. मुझे लगता है कि मैंने अर्जुन से पैशेंस और स्ट्रॉन्ग बनना सीखा है.”

अर्जुन कपूर के पास बहुत सारा ज्ञान और ताकतः खुशी कपूर

खुशी कपूर ने कहा, “अर्जुन कपूर के पास बहुत सारा ज्ञान और ताकत है, और जब भी मैं किसी चीज़ के बारे में उदास महसूस करती हूं, मैं हमेशा उन्हें मैसेज करती हूं और उनके पास हमेशा जवाब होता है. और कभी-कभी आपको बस किसी और से सपोर्ट की जरूरत होती है, और मुझे लगता है कि मैंने यह उनसे सीखा है.”

खुशी कपूर ने सौतेली बहन अंशुला कपूर से सीखा ये

खुशी कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि अंशुला सबसे अच्छी देखभाल करने वाली हैं. उनके पास हमेशा सब कुछ नियंत्रण में होता है और आपको जो कुछ भी चाहिए वह किसी न किसी तरह से होता है. यह ऐसा है जैसे मैरी पॉपिन्स के पास वह बैग होता है, और आपके पास वह सब कुछ होता है जिसकी आपको आवश्यकता हो सकती है. वह बस वही व्यक्ति हैं; वह हमेशा तैयार और तैयार रहती हैं.”

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘हमें पालने के चक्कर में सालों तक…’, श्रीदेवी के बारे में खुशी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी