Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Honeymoon Couple News: मुंबई का कपल वियतनाम में हनीमून मनाने गया था. लेकिन MakeMyTrip की लापरवाही से उनकी फ्लाइट मिस हो गई. रोमांटिक सफर एक मैसेज की वजह से ड्रीम से सीधे नाइटमेयर बन गया.
मुंबई का कपल हनीमून पर वियतनाम गया लेकिन MakeMyTrip की गलती से फ्लाइट मिस कर बैठा. (फोटो AI)मुंबई मिरर कि रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 14 अगस्त को वियतनाम में एंट्री ली और 21 अगस्त को मुंबई लौटना तय था. शुरुआत सब ठीक रही सुंदर नजारे, रोमांटिक लोकेशन और हर दिन का टूर कंपनी खुद व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजती रही. इसी भरोसे पर उन्होंने हर डिटेल फॉलो की. मगर असली झटका 20 अगस्त की शाम को लगा.

टूर कंपनी की ग़लत डिटेल्स से फ्लाइट मिस हो गई.
जेब से देना पड़ा होटल का पैसा
फ्लाइट मिस होने के बाद कपल को अपनी जेब से The Palmy Phu Quoc Resort में एक्स्ट्रा नाइट का खर्च उठाना पड़ा. दोनों वर्किंग प्रोफेशनल्स हैं और समय पर मुंबई लौटना जरूरी था. दीप्ति ने कहा, “हमने हर डिटेल MakeMyTrip पर भरोसा करके ली थी. अब इस लापरवाही की कीमत हमें खुद चुकानी पड़ रही है.”
मुंबई मिरर ने MakeMyTrip से ईमेल और कॉल पर कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. उधर कपल सोशल मीडिया पर ट्वीट और शिकायत कर रहा है, मगर अब तक केवल चुप्पी हाथ लगी है.
रोमांस टूटा, सबक मिला
हनीमून पर गए इस कपल का मानना है कि MakeMyTrip जैसी बड़ी कंपनी से ऐसी गलती उम्मीद नहीं थी. “यह सबक है कि विदेश यात्रा पर खुद डबल चेक करना ही सुरक्षित है,” प्रसाद ने कहा. इस रोमांटिक सफर का नतीजा यह हुआ कि कपल को समझ आ गया कि कभी-कभी ड्रीम हनीमून सिर्फ एक मैसेज से कबाड़ा बन सकता है.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
August 23, 2025, 20:05 IST





