Last Updated:
स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को क्रश बताया और सेक्सुअलिटी पर बयान दिया, जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है.

दरअसल स्वरा भास्कर का सेक्सुअलिटी और पहचान पर दिया बयान वायरल हो गया है, लेकिन यह लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. इस वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. उन्होंने हाल में ही स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा था:
अगर लोगों को अपनी मर्जी से जीने दिया जाए, तो वे सभी Bisexual होते हैं, लेकिन लड़का लड़की वाला रिश्ता (heterosexuality) एक सोच है, जो हम पर हजारों सालों से थोपा जाता रहा है.
डिंपल यादव को बताया क्रश

यूजर्स ने की आलोचना
स्वरा भास्कर का ये बयान एक्स पर लोगों को रास नहीं आया. कुछ ने उनका मजाक उड़ाया तो कुछ ने कसकर सुनाया. एक ने कहा कि ‘इनका पूरी तरह से ब्रेनवॉश हो चुका है. इन्हें लगता है कि मर्द ही हेटेरोसेक्शुअल हो सकते हैं मगर औरतों को इसका हक नहीं. ये नासमझ हो चुकी हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘आखिर ये ऐसा कह ही क्यों रही हैं. हम तो बाइसेक्सुअल नहीं हैं. मुझे तो नहीं लगता है कि हेटेरोसेक्शुअल सिर्फ जनरेशन को बढ़ाने के लिए होता है. क्या कह रही हो?’

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 20, 2025, 11:58 IST





