GALLANTRY AWARDS: स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर को बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. हर जगह सेना का शौर्य दिखाई दे रहा है. इस ऑपरेशन में सेना के तीनों अंगों ने बेहतरीन काम किया और इस 15 अगस्त को उस शौर्य का सम्मान भी भरपूर दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले सुरक्षाबलों को गैलेंट्री अवॉर्ड को मंजूरी दी. कारगिल की जंग के बाद यह पहला मौका है जब ऑपरेशन सिंदूर में वीरता दिखाने वाले सैनिकों पर वॉर टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड की झड़ी लगी है. इस साल कुल 127 गैलेंट्री और 40 विशिष्ट सर्विस अवॉर्ड का भी एलान किया गया है. आमतौर पर विशिष्ट अवॉर्ड का एलान 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर किया जाता है. इससे पहले कारगिल की जंग के बाद गलवान में वीरगति को प्राप्त हुए कर्नल संतोष बाबू को साल 2021 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
ऑपरेशन सिंदूर के लिए वॉर टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड के साथ पीस टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड का भी एलान किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के अलावा सेना के पीस टाइम ऑपरेशन में शौर्य दिखाने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा.
वीर चक्र – 15
2. एयरफोर्स – 9
वॉर टाइम विशिष्ट अवॉर्ड सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (SYSM) – 7
2. एयरफोर्स – 4
उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) – 9
2. एयरफोर्स – 5
युद्ध सेवा मेडल (YSM) – 24
2. एयरफोर्स – 13
पीस टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड
शौर्य चक्र – 16
2. नेवी – 2
4. MHA – 4
सेना मेडल (गैलेंट्री) – 58
नौसेना मेडल (गैलेंट्री) – 6
मेंशन इन डिस्पैच – 290
2. नेवी – 5
4. बॉर्डर रोड डेवलेपमेंट बोर्ड – 3
कारगिल युद्ध साहस, बलिदान और अटूट दृढ़ संकल्प की कहानी थी. देश ने योद्धाओं को अपने सर्वोच्च सैन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया. कारगिल युद्ध के दौरान 4 सैनिकों को भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र (PVC) से सम्मानित किया गया. 9 सैनिकों को महावीर चक्र (MVC) और 55 को वीर चक्र (VC) से सम्मानित किया गया था. 1 सैनिक को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक (SYSM) से सम्मानित किया गया, जबकि 6 को उत्तम युद्ध सेवा पदक (UYSM) और 8 को युद्ध सेवा पदक (YSM) से सम्मानित किया गया. 83 सैनिकों को सेना पदक (SM) और 24 को वायु सेना पदक (VSM) प्रदान किया गया.
वॉरटाइम का सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है परमवीर चक्र, उसके बाद आता है महावीर चक्र. इसके बाद वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा वॉरटाइम गैलेंट्री अवॉर्ड होता है. पीस टाइम में सबसे बड़ा अवॉर्ड अशोक चक्र दिया जाता है. उसके बाद कीर्ति और शौर्य चक्र से बहादुर सैनिकों को नवाजा जाता है. इसके बाद आता है वॉर टाइम और पीस टाइम सर्विस अवॉर्ड, आर्मी में सेना मेडल, एयरफोर्स के लिए वायुसेना मेडल, नेवी के लिए नौसेना मेडल और कोस्ट गार्ड के लिए तटरक्षक मेडल दिया जाता है. विशिष्ट अवॉर्ड यानी डिस्टिंग्विश अवॉर्ड दो अलग तरह के होते हैं. पहला है वॉर टाइम विशिष्ट अवॉर्ड इसे YSM सीरीज और दूसरा पीस टाइम विशिष्ट अवॉर्ड इसे VSM सीरीज के तौर पर भी जाना जाता है. वॉर टाइम विशिष्ट अवॉर्ड में सबसे ऊपर होता है सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (SYSM), उसके बाद उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और फिर युद्ध सेवा मेडल (YSM) आता है. यह ऑपरेशन में बेहतर काम करने वाले संबंधित अफसरों को दिया जाता है. पीस टाइम विशिष्ट अवॉर्ड में सबसे बड़ा होता है परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उसके बाद अतिविशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) आता है.





